Google Analytics Meta Pixel चीन में 20 दिन में 25 करोड़ कोविड मामले सामने आए - Ekhabri.com

चीन में 20 दिन में 25 करोड़ कोविड मामले सामने आए

चीन में महज 20 दिन में कोविड के 25 करोड़ मामले सामने आए हैं। महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या की यह जानकारी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे एक सरकारी दस्तावेज से मिली है। यह स्थिति इस महीने के शुरू में सरकार के जीरो कोविड नीति में ढील देने से पैदा हुई। रेडियो फ्री एशिया ने वायरल हुए दस्तावेज को आधार बनाकर कार्यक्रम प्रसारित किया है।

 

दस्तावेज के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की 20 मिनट चली बैठक में संक्रमितों की इस संख्या को गंभीर माना गया। बैठक में कहा गया कि एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24.80 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। ज्यादातर लोग कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से संक्रमित हुए। 20 दिनों में संक्रमितों की यह संख्या चीन की जनसंख्या का 17.65 प्रतिशत है। रेडियो फ्री एशिया का दावा है कि यह महज 20 दिनों में संक्रमित हुए लोगों की संख्या है, इसमें पहले और बाद के संक्रमित लोगों की संख्या मिला दी जाए तो इस समय चीन में कोविड पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 37 करोड़ से ज्यादा है।

 

 

माना जा रहा है कि बीजिग और सिचुआन प्रांत की आधी आबादी संक्रमित हो चुकी है। ज्यादा प्रभावित शहरों में शंघाई भी शामिल है। चीन के एक वरिष्ठ पत्रकार ने रेडियो फ्री एशिया से कहा कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा सरकारी दस्तावेज असली है। इस दस्तावेज को जनहित में बैठक में शामिल किसी अधिकारी ने ही लीक किया है। क्योंकि सरकार संक्रमितों और मृतकों की संख्या पर लगातार पर्दा डाले हुए है। सरकार ने चीन की मुख्य भूमि पर संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,761 बताई है।

Read Also  फांसी के फंदे पर लटकाया गया ‘दिग्गज क्रिकेटर

 

 

सरकार के अनुसार चीन में कोविड से कोई नहीं मरा। सच्चाई पर पर्दा डालने वाले बयानों के बीच चीन सरकार ने मरीजों का इलाज घर में ही करने वाली सुविधा शुरू करने का एलान किया है। इंटरनेट हास्पिटल नाम की इस सुविधा में मरीजों को आनलाइन सुझाव और दवाइयां बताई जाएंगी। ब्रिटिश संस्था एयरफिनिटी का दावा है कि चीन में इन दिनों प्रतिदिन करीब 37 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं, मार्च 2023 में प्रतिदिन की यह संख्या 42 लाख तक पहुंचने की आशंका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...