बड़ी बहन को कई बार परेशान होते देखा। छोटी बातों पर पति उन्हें पीटता, विरोध करने पर तीन तलाक की धमकी देता था। इलमा ने बहन के घर में ऐसा देखा तो अपने भविष्य को लेकर चिंता करने लगीं। इस बीच सोमेश ने उन्हें सहारा दिया और चार वर्ष प्रेम संबंध के बाद मंदिर में दोनों ने सात फेरे ले लिए। साथ ही इलमा ने नाम बदलकर सौम्या रख लिया। कहा कि अब सनातनी बनने के बाद खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हूं।
बदायूं निवासी इलमा ने बताया कि निकाह के बाद से बड़ी बहन को तीन तलाक का खतरा महसूस करती रहीं। पड़ोसी सोमेश अक्सर घर आते थे इसलिए उन्हें इस बारे में बताया। इसी चर्चा में पता चला कि हिंदू विवाह पद्धति में तीन तलाक जैसा डर नहीं होता। धीरे-धीरे उन पर भरोसा बढ़ता गया और प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो पिटाई की। कई प्रतिबंध लगा दिए, तब दोनों ने तय किया कि घर छोड़कर विवाह करेंगे। कुछ सहयोगियों की सूचना के आधार पर बरेली के बिहारीपुर में महंत केके शंखधार के आश्रम पहुंच गई।
सोमेश ने बताया कि दोनों के बालिग होने के प्रमाणपत्र एवं विवाह का शपथ पत्र दिया तो महंत केके शंखधार विवाह कराने को तैयार हो गए। आश्रम परिसर के मंदिर में विवाह संपन्न् हुआ। इसके बाद इलमा ने अपना नाम बदलकर सौम्या शर्मा रख लिया। बोलीं, 12 तक पढ़ाई के दौरान कई हिंदू लड़कियों से मित्रता थी। उनके साथ स्कूल या कोचिंग जाती तो रास्ते में मंदिर देखकर उन्हीं की तरह सिर झुका लेती थी।
एडीजी से मांगेंगे सुरक्षा
सोमेश दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। सौम्या उर्फ इलमा के पिता दर्जी हैं। उन्होंने कहा कि विवाह करने से परिवार वाले नाराज हैं। उनसे खतरा बना हुआ है। धमकी दी जा रही कि यदि गांव के आसपास भी दिख गई तो हत्या कर दी जाएगी। दोनों ने कहा कि एडीजी पीसी मीना से सुरक्षा की मांग करेंगे। सौम्या ने कहा कि मतांतरण के लिए बदायूं डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र भी देंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...