पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके लाहौर स्थित आवास पर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। पता चला है कि पुलिस के आने की सूचना मिलने पर इमरान अपने आवास से अज्ञात स्थान पर चले गए। पुलिस तोशाखाना मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री के कानूनी सलाहकारों की टीम ने पुलिस को सात मार्च को इमरान के अदालत में पेश होने का आश्वासन दिया है।
इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद सत्र न्यायालय द्वारा जारी हुए वारंट में कहीं भी इमरान खान को गिरफ्तार करने का निर्देश नहीं था। न्यायालय ने मामले में इमरान खान को सात मार्च को पेश होने के लिए कहा है, उसका पालन किया जाएगा। क्रिकेटर से राजनेता बने 70 वर्षीय इमरान खान 2022 में गोलीबारी में घायल हो गए थे, तभी से वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
तोशाखाना मामले में चल रही सुनवाई में तीसरी बार उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। तोशाखाना मामले में इमरान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान विदेशी सरकारों से मिले उपहारों को अपने पास रख लिया या उन्हें बेच दिया। जबकि ये सारे उपहार सरकारी संपत्ति होते हैं। मामले में सऊदी अरब के युवराज से इमरान को मिली बेशकीमती घड़ी भी शामिल है जिसे बेचे जाने की बात सामने आई थी और पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई थी।
इमरान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पहुंचने से पहले ही लाहौर पुलिस ने जमान पार्क इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए थे। दंगा नियंत्रक पुलिस की भी तैनाती कर दी गई थी। पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक डा. उस्मान अनवर ने कहा है कि पंजाब पुलिस न्यायालय का आदेश लेकर इमरान खान के आवास पर गई इस्लामाबाद पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है। वह न्यायालय के आदेश्ा को क्रियान्वित करने में सहयोग देगी।
साजिश से दबाव में नहीं आएंगे
इस्लामाबाद पुलिस के जाने के बाद सामने आए इमरान खान ने वजीराबाद में 23 नवंबर, 2022 को हुए हत्या के प्रयास के पीछे उन्हीं लोगों को बताया जो इस समय सत्ता में हैं और अब उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। कहा, वह किसी भी साजिश से दबाव में नहीं आएंगे-नहीं झुकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...