Google Analytics Meta Pixel कांगड़ा में प्रियंका गांधी के साथ CM भूपेश बघेल ने ज्वाला माता मंदिर में माथा टेका, कहा- रोटी नहीं पलटी तो जल जाएगी - Ekhabri.com

कांगड़ा में प्रियंका गांधी के साथ CM भूपेश बघेल ने ज्वाला माता मंदिर में माथा टेका, कहा- रोटी नहीं पलटी तो जल जाएगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार दिन के के दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मंदिर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने नगरोटा के गांधी मैदान में एक परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, रोटी को बार-बार पलटना पड़ता है। रोटी नहीं पलटी तो वह जल जाएगी। अब सरकार को पलटने का वक्त आ गया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों और जवानों के मुद्दे से बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। पेंशन नहीं देना चाहती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो कहकर गये हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं होगी। लेकिन कांग्रेस गारंटी दे रही है कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी। मैं छत्तीसगढ़ से आया हूं। हमने छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया है। राजस्थान मे ंलागू किया। झारखंड में भी लागू है। पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। एक तरफ नौकरी नहीं, रोजगार नहीं। वहीं दूसरी तरफ आपके जेब से पाइप लगाकर पैसा निकालने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। वहीं कांग्रेस आपको 10 गारंटी दे रही है।मुख्यमंत्री ने कहा, आज यहां पूछा जा रहा है कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। यही बात 2018 में हमारे छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुआ था। हमारे नेता राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी और 2500 रुपया प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से 70 पर कांग्रेस के विधायक हैं। राहुल जी ने कहा था कि 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। वे शपथ ग्रहण में आए। हम लोगों ने उन्हें एयरपोर्ट पर उन्हें विदा किया। वे अभी दिल्ली नहीं उतरे थे उससे पहले ही किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। छत्तीसगढ़ में 2500 रुपया प्रति क्विंटल में धान खरीदा जाता है। केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगाया, इसके बाद भी हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि दे रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...