जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में आतंकियों ने फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। रविवार शाम को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक घर में घुसकर बिहार के दो श्रमिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। मारे गए श्रमिक किराये के मकान में रहते थे। शनिवार को भी आतंकियों ने बिहार और उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की हत्या कर दी थी।इस बीच सुरक्षाबल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाशी शुरू कर दी है।
रविवार शाम करीब छह बजे अचानक लारन गाजीपोरा वनपोह क्षेत्र में दो से तीन आतंकी एक मकान में घुस गए और वहां कमरे में बैठे दो श्रमिकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आतंकी भाग गए। दो श्रमिकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजा ऋषि देव, जोगिद्र ऋषि देव के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान चुनचुन ऋषि देव के रूप में हुई। चुनचुन को राजकीय मेडिकल कालेज अनंतनाग में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. मुहम्मद इकबाल सोफी का कहना है कि घायल कि हालत स्थिर बनी हुई है। हमले के चश्मदीद के अनुसार, वह अपने कमरे में बैठा था। अचानक उनका साथी दौड़ता हुआ आया और बोला कि आतंकियों ने हमला कर दिया है। वह तुरंत दौड़ा और देखा तो तीनों साथी खून से लथपथ थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
निशाने पर आम नागरिक :
दो अक्टूबर : श्रीनगर के कर्णनगर में माजिद अहमद गोजरी और मुहम्मद शफी डार की आतंकियों हत्या कर दी।
पांच अक्टूबर : कश्मीरी हिंदू दवा विक्रेता मक्खन लाल बिंदरु, रेहड़ी लगाने वाले बिहार के विरेंद्र पासवान और सूमो ड्राइवर्स एसोसिएशन के प्रधान मुहम्मद शफी लोन की हत्या की गई।
सात अक्टूबर : दो शिक्षकों दीपक चंद और प्रिंसिपल सुपिंदर कौर की श्रीनगर के सरकारी स्कूल में आइकार्ड देख की थी हत्या।
16 अक्टूबर : बिहार के अरबिंद कुमार शाह और उत्तर प्रदेश के सगीर अहमद की हत्या।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...