छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की पंप हाउस कालोनी में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवती की हत्या कर दी गई। उसे पेचकस से 51 जगह गोदा गया है। लाश के मुंह पर तकिया रखा हुथा, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी चीख कोई सुन न सके, इसलिए आरोपित ने ऐसा किया होगा। घटनास्थल से फ्लाइट की दो दिन पुरानी गुजरात की टिकट मिली है, जो शहबाज खान नाम से है। इस मामले में मृतका के स्वजन ने बताया कि शहबाज तीन साल पहले जशपुर से कोरबा के बीच चलने वाली यात्री बस का कंडक्टर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार पंप हाउस कालोनी के आवास क्रमांक एम-271 में निजी कंपनी में कार्यरत बुधराम पन्नाा पत्नी फूलजेना पन्नाा, पुत्र नीलेश पन्नाा और पुत्री नीलकुसुम पन्ना (20) के साथ निवासरत हैं। बुधराम ईसाई हैं। शनिवार सुबह वे ड्यूटी पर चले गए थे। पत्नी फूलजेना डीएवी स्कूल में काम करने गई हुई थीं। नीलेश मां को स्कूल छोड़ने के बाद दादरखुर्द स्वजन के पास चला गया था।
नीलकुसुम घर में अकेली थी। दोपहर करीब 12.30 बजे नीलेश घर लौटा और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर वह घर के पीछे वाले हिस्से से भीतर पहुंचा तो देखा कि कमरे में जमीन पर नीलकुसुम की लाश पड़ी है। आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। लाश के पास ही गुजरात के मुंदरा से अहमदाबाद तक की बस की टिकट, अहमदाबाद से रायपुर तक की 22 दिसंबर की फ्लाइट की टिकट और रायपुर से बिलासपुर तक की एसी बस की टिकट पड़ी थी। फ्लाइट की टिकट शहबाज खान के नाम से थी। नीलेश ने घटना की जानकारी पड़ोसियों और फिर पुलिस को दी। घटना सुबह 8.30 से 12.30 बजे के बीच की है, जबकि आसपास के लोगों ने वहां किसी को आते-जाते नहीं देखा।
अधिक खून बहने से मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रारंभिक रूप से अधिक खून बहने के कारण नीलकुसुम की मौत की बात सामने आई है। उसके सीने पर पेचकस से 34 बार, पीठ की ओर 16 बार और बगल में एक बार वार किया गया था। हृदय के पास वाला जख्म ज्यादा गहरा था।
डाग स्क्वाड भी भटका
अंधेकत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस डाग स्क्वाड व फारेंसिक टीम की मदद ले रही है। घटनास्थल से डाग बाघा निकला और आत्मानंद स्कूल होते हुए 15 ब्लाक जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित चर्च के आगे जाकर भटक गया। माना जा रहा है कि आरोपित यहां से किसी वाहन से भाग निकला होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...