रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध यूटयूबर देवराज पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ही एक वीडियो बनाया है जो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि देवराज छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रहने वाले हैं और एक जाने माने यू ट्यूबर है। उनके 3 लाख से भी अधिक फोलोवर हैं। ये “दिल से बुरा लगता है” वाले वीडियो से चर्चा में आये थे जिसे देश में काफी प्रसिद्धि मिली थी।
इस वीडियो में मुख्यमंत्री भूपेश के साथ वीडियो बनाते हुए देवराज कहते हैं – “छत्तीसगढ़ में सिर्फ दो ही चीज़ फेमस है एक मैं और एक मोर कका” इतना कहते ही वहाँ उपस्थित सीएम समेत सभी लोग हँसने लग जाते हैं, आगे देवराज पूछते है ” अऊ सब बने-बने” तब मुख्यमंत्री जवाब में सब बने-बने कहते नज़र आ रहे हैं। आगे जब देवराज कहते है – ” कका तें टीवी से ज्यादा सामने स्मार्ट लगथस” इसके बाद ठहाकों की गूंज सुनाई देने लगती है। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर हंसना भूल नहीं रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनके मजाकिया अंदाज पर ठहाके लगाए और देवराज के कार्य और जज्बे की सराहना की है। इस भेंट के बाद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और उनके साथ विडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। देवराज पटेल ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ काॅमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं।
इस वाकये के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव एवं संगीता सिन्हा, रेडियो मिर्ची के काॅपीराइटर अंकित दुबे, आकाश शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...