मुख्यमंत्री बघेल ने दी अनेक विकास कार्यों की सौगात
रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 02 करोड़ 21 हजार के पांच कार्यों का लोकार्पण और 705 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए के 26 कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस तरह कुल 707 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए के कुल 31 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है, उसमें कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में हरदी बाजार में उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण कार्य, सीएचसी कटघोरा में 10 बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड, हरदी बाजार तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, कटघोरा विकासखंड में वार्ड क्रमांक 10 में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 5 में समलाई मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं। इसी तरह नवीनीकरण कार्य अंतर्गत दीपका रंजना से बिंझरी तक, दर्री से मोहरियामुड़ा, कसईपाली रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, सिरली एनीकट का निर्माण कार्य (सिरकी) झांझ एनीकट का निर्माण कार्य (झांझ), झोंकानाला जलाशय योजना के स्लूस जीर्णाेद्धार इत्यादि कार्य, जिला कोरबा के कटघोरा में न्यायिक अधिकारियों के लिए 3 डी टाइप एवं 2 ई टाइप शासकीय आवास गृह का निर्माण, झांझ-गाड़ा घाट मार्ग में पितनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य, अजजा प्राथमिक स्तर कन्या आश्रम हरदी बाजार का भवन निर्माण कार्य (हरदी बाजार) विकासखंड कटघोरा अंतर्गत शासकीय विद्यालय छुरी का उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें दर्री बस्ती में हमर क्लिनिक, सुमेधा में हमर क्लिनिक, अरदा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बालक कटघोरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय ढेलवाडीह, स्वामी आत्मानंद विद्यालय छिंदपुर, स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरी, स्वामी आत्मानंद विद्यालय रंजना, स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपका, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बालक हरदी बाजार, स्वामी आत्मानंद विद्यालय उतरदा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय नोनबिर्रा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय नूनेरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुण्डा में कार्य का शिलान्यास शामिल हैं। इसी तरह जल जीवन मिशन अंतर्गत खोडरी एकल नल जल प्रदाय योजना, खमरिया एकल नल जल प्रदाय योजना, डोंगरी एकल नल जल प्रदाय योजना, सिरली एनीकट निर्माण कार्य, रिसदी एकल नल जल प्रदाय योजना और एतमानगर समूह नल जल प्रदाय योजना (कुल सम्मिलित ग्राम 245) के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...