वित्तीय अनियमितता के आरोपों में घिरी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालय में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी आयकर विभाग की टीमों ने सर्वे किया। माना जा रहा है विभागीय अधिकारी बीबीसी के इलेक्ट्रानिक और पेपर-आधारित वित्तीय डाटा की प्रतियां बनाने में जुटे हैं। आयकर विभाग ने भारत में ब्रिटिश ब्राडकास्टर के खिलाफ बार-बार आयकर नियमों को तोड़ने और कर चोरी की जांच के तहत मंगलवार सुबह ये कार्रवाई शुरू की थी।
सूत्रों के अनुसार आयकर अधिकारी बीबीसी के वित्त और कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों से जानकारी हासिल कर कर रहे हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों और पत्रकारों को मंगलवार रात कार्यालय परिसर से जाने की अनुमति दे दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि सर्वें अभियान के दौरान कुछ कंप्यूटर सहायक उपकरण और मोबाइल फोन क्लोन किए गए हैं।
इस बीच आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर पक्ष-विपक्ष में जंग भी छिड़ गई है। विपक्ष इसे पिछले दिनों बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डाक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” को प्रसारित करने की जवाबी कार्रवाई बता रहा है तो सत्ता पक्ष का कहना है कि बीबीसी जहरीली रिपोर्टिंग कर रही है। यह आयकर विभाग का सरकारी काम है और उसे करने देना चाहिए। देश का कानून सबके लिए बराबर है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि बीबीसी की सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान और ट्रांसफर प्राइसिंग से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। उधर बीबीसी ने कहा है कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। हम अपने कर्मचारियों के साथ है और मामला जल्द से जल्द हल हो जाएगा।
मेरिका ने कहा- हम प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं
अमेरिका का कहना है कि हम दुनियाभर में प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि वह स्वतंत्र प्रेस, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक स्वतंत्रता के सार्वभौमिक अधिकारों के महत्व का समर्थन करते हैं जोकि भारत सहित दुनियाभर में लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने कहा कि अभी हमें इस सर्वे के बारे में पता है लेकिन इस पर अभी कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं।
कांग्रेस ने कहा-मोदी देश की कैसी छवि पेश कर रहे
कांग्रेस ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस तरह की कार्रवाइयों के माध्यम से भारत की दुनियाभर में कैसी छवि पेश कर रहे हैं, खासकर तब जब देश जी-20 की मेजबानी कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अतीत दिखाने वालों पर छापा मारा जा रहा है। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ध्वस्त करने का आरोप लगाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...