आलराउंडर दीप्ति शर्मा और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बाद रेणुका सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने कम स्कोर वाले रोमांचक तीसरे और अंतिम मैच में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर पहली बार मेजबान टीम का उसकी सरजमीं पर वनडे में सूपड़ा साफ किया। इसके साथ ही भारत ने 23 वर्ष बाद इंग्लैंड से उसके घर में वनडे सीरीज जीती। इससे पहले 1999 में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी।
अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था। इंग्लैंड के विरुद्ध ही चेन्न्ई में छह जनवरी 2002 को जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली झूलन के लिए यह सीरीज यादगार रही। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टास के लिए झूलन को लेकर मैदान में पहुंची थीं और उनके साथ इंग्लैंड की कप्तान एमी जोंस भी थीं। भारतीय कप्तान की आंखों में मैच से पहले भी आंसू थे।
भारतीय टीम दीप्ति (नाबाद 68) और स्मृति (50) के अर्धशतक के बावजूद 45.4 ओवर में 169 रन पर सिमट गया। जवाब में इंग्लैंड की टीम लार्ड्स पर 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेणुका (4/29), झूलन गोस्वामी (2/30) और राजेश्वरी गायकवाड़ (2/38) की गेंदबाजी के सामने 43.3 ओवर में 153 रन पर ढेर हो गई जिससे भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।
चार्ली डीन और फ्रेया डेविस (नाबाद 10) ने 10वें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर इंग्लैंड की जीत की संभावानाएं जगा रखी थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी और एक विकेट शेष था। दीप्ति (1/24) ने समझदारी दिखाते हुए 44वें ओवर में तीसरी ही गेंद पर चार्ली डीन को मांकडिग करके रन आउट कर दिया। दीप्ति जब डेविस को गेंद डालने आईं तो उन्होंने अपना पूरा एक्शन ले लिया था और डीन गेंदबाजी छोर से काफी आगे निकल चुकी थीं और दीप्ति ने उन्हें रन आउट करके भारत को जीत दिला दी।
यह है नियम : मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नियम 41.16.1 के अनुसार, “”अगर नान-स्ट्राइकर क्रीज के बाहर रहता है जब गेंदबाज गेंद को रिलीज करने के स्थिति में आ जाए, तो नान-स्ट्राइकर को रन-आउट किया जा सकता है। अगर गेंदबाज ने विकेट को गिरा दिया या गेंद को स्टंप्स पर मार दिया तो नान-स्ट्राइकर रन आउट होगा, भले ही गेंद डाली गई हो या नहीं।”” ऐसे में दीप्ति ने नियम के तहते डीन को रन आउट किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...