Google Analytics Meta Pixel US, फ्रांस, रूस और इजराइल से हथियार हासिल करने में जुटा भारत - Ekhabri.com

US, फ्रांस, रूस और इजराइल से हथियार हासिल करने में जुटा भारत

15 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच जंग की स्थिति बन चुकी है। दोनों ही सेनाएं गलवान घाटी में आमने सामने आ गईं हैं। जंग के हालात को देखते हुए भारत ने लद्दाख सीमा पर अपने सैनिकों और हथियारों की संख्या बढ़ा दी है। वहीं बता दें कि इजरायल ने करगिल जंग के दौरान भी भारत को तेजी से मारक हथियार उपलब्ध कराए थे। चीन के साथ तनाव के बाद इजरायल अपने मित्र भारत को कई ऐसे मारक हथियार देने वाला है जिसका जवाब चीन के पास नहीं होगा। रूस ने भी S-400 की जल्द आपूर्ति का वादा कर दिया है।

बता दें कि चीन से बढ़े तनाव को देखते हुए दुनिया के कई देश भारत की सैन्य ताकत को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। फ्रांस ने एक ओर जहां अगले महीने राफेल लड़ाकू विमान देने का वादा किया है तो वहीं दूसरी तरफ इजरायल एयर डिफेंस सिस्टम भारत को दे रहा है। इसी तरह अमेरिका से भारत को जल्द ही तोप में इस्तेमाल होने वाले गोलाबारूद दिए जाएंगे, जबकि रूस ने भी भारत को आधुनिक हथियार और गोला बारूद देने का वादा किया है। बता दें कि रूस 1 बिलियल डॉलर यानी 7560 करोड़ रुपये के गोला-बारूद की सप्लाई करने जा रहा है।

चीन से बढ़े तनाव के बाद दिल्ली में सभी देशों के साथ ही द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस पर सहमति बनी है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ काफी लंबे समय से चले आ रहे विवाद को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय अधिकार पहले ही दिए जा चुके हैं। लंबी दूरी तक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस अत्याधुनिक राफेल विमान की पहले खेप 27 जुलाई तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए चार भारतीय पायलटों को इन लड़ाकू विमान को चलाने की ट्रेनिंग दी गई है। फ्रांस ने भारत से कहा है कि वह राफेल की पहली खेप के साथ ही 8 अतिरिक्त राफेल भी भेजने की तैयारी कर रहा है। फ्रांस की ओर से बताया गया है कि सभी आठ विमान उड़ान भरने के सर्टिफिकेट हासिल करने के बेहद करीब हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी विमान जल्द ही अंबाला एयरबेस भेज दिए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक फ्रांस इन विमान में इतना ईधन भर देगा जिससे राफेल विमान बिना कहीं रुके सीधे भारत आ सकेंगे।

Read Also  इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 16 की मौत

दूसरी तरफ करगिल युद्ध में भारत की मदद करने वाले इजरायल ने भी चीन के साथ जंग के हालात को देखते हुए एयर डिफेंस सिस्टम देने की बात कही है। बताया जाता है कि एयर डिफेंस सिस्टम जिसका अभी तक नाम नहीं बताया गया है बहुत जल्द सीमा की रक्षा के लिए तैनात कर दी जाएगी। दरअसल चीन ने अपनी सीमा पर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया है, जिसके बाद भारत ने भी उसका जवाब देने के लिए इजरायल से एयर डिफेंस जल्द देने की बात कही है।

बता दें कि हाल ही में मास्को की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात मे रूस के रक्षा अधिकारियों ने भारत को जल्द ही आधुनिक हथियार, गोला-बारूद और मिसाइलों की तत्काल डिलीवरी का वादा किया है। भारत की ओर से हाल ही में कई हथियारों और मिसाइलों की सूची रूस को सौंपी गई है, जिसकी लागत 1 बिलियन डॉलर के करीब है। बता दें कि भारत का सबसे नया रणनीतिक साझेदार अमेरिका पहले से ही भारत को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी और सैटेलाइट इमेज भेजने का काम कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि अमेरिका ने भारत को जल्द से जल्द सहायता का वादा करते हुए जंग के हालात में आवश्यक हथियार और गोला बारूद की सूची मांगी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *