महिला एशिया कप में भारत ने थाईलैंड को मात देकर फाइनल में की एंट्री कर ली है। तीज के दिन भारतीय महिलाओं की इस जीत की नायिका दीप्ति शर्मा रहीं।उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए।
दूसरी तरफ शेफाली वर्मा ने बल्ले से कमाल किया। उनके 28 गेंदों में 42 रन और वहीं हरमनप्रीत की 36 रनों कप्तानी पारी की बदौलत सिलहट में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को करारी मात दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 148 रन बनाए। हालांकि गेंदबाजों की अनुरूप पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने में दिक्कत आईं। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने भी इसका फायदा उठाया और थाईलैंड को सिर्फ 74 रनों पर रोक 74 रनों से जीत दर्ज की। फिलहाल फाइनल में भारत का मुकबला किसके साथ होगा ये श्रीलंका और पाकिस्तान के दूसरे सैमीफाइनल के नतीजे के बाद ही पता चलेगा।










