Google Analytics Meta Pixel अमेरिका से भारत को मिल चुकी है 50 करोड़ डालर की मदद - Ekhabri.com

अमेरिका से भारत को मिल चुकी है 50 करोड़ डालर की मदद

अमेरिका कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत को 50 करोड़ डालर से अधिक की मदद दे चुका है। भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 3,657 करोड़ रुपये है। इसमें अमेरिका की संघीय और राज्य सरकारों, अमेरिकी कंपनियों, संगठनों और निजी लोगों की ओर से की गई मदद शामिल है। इसके तहत विमानों के माध्‍यम से स्वास्थ्य सामग्री,  आक्सीजन,  एन95 मास्क,  रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट और दवाएं भेजी गई हैं। यह दावा व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने किया। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन अब कोरोना महामारी से प्रभावित दक्षिण एशिया के अन्य देशों की मदद के लिए काम कर रहा है।

साकी ने बताया कि अमेरिका शीघ्र ही अन्य देशों को वैक्सीन की आठ करोड़ डोज देगा। इनमें छह करोड़ डोज एस्ट्राजेनेका और दो करोड़ डोज अमेरिका में स्वीकृत वैक्सीन शामिल हैं। अमेरिका की एक महत्वपूर्ण संसदीय समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कोरोना महामारी के खिलाफ भारत के प्रति एकजुटता दिखाई है। साथ ही विदेशी मामलों पर संसद की समिति ने बाइडन प्रशासन से भारत को चिकित्सा सहायता देने का अनुरोध किया है। सांसद ब्रैड शरमैन और स्टीव कैबट द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव के 24 सह प्रस्तावक थे। इनमें 13 सदस्य विदेशी मामलों पर संसद की समिति के सदस्य हैं। प्रस्ताव में महामारी के शुरुआती दिनों में भारत द्वारा अमेरिका को दी गई सहायता की सराहना की गई।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया है। इसमें भारत और अर्जेंटीना जैसे कोरोना वायरस प्रभावित देशों को अमेरिकी मदद बढ़ाने की मांग की गई है। नोविड एक्ट नामक इस विधेयक में अमेरिका से महामारी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का अनुरोध किया गया है,  ताकि देश को इसकी एक और लहर से बचाया जा सके। नोविड एक्ट में अमेरिका से कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक रणनीति अपनाने की मांग की गई है।

अमेरिका के शीर्ष नागरिक अधिकार नेता रेव जेस जैक्सन ने कहा कि इस समय पूरा विश्व भारत और इसके लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महात्मा गांधी का देश महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने में कामयाब होगा। शिकागो निवासी जैक्सन बाइडन प्रशासन से यह अनुरोध करने वाशिंगटन आए थे कि वह छह करोड़ डोज एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन भारत को दे दे। जैक्सन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों के सामने यह मुद्दा उठाया है।

प्रतिष्ठित राकफेलर फाउंडेशन ने रणनीतिक कार्य योजना की सिफारिश की, जो न केवल भारत में कोरोना को नियंत्रित करेगा, बल्कि भविष्य में महामारी की लहर का प्रबंधन भी करेगा। राकफेलर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्य योजना को विशेषज्ञों और अन्य महत्वपूर्ण संगठनों की मदद से तैयार किया गया है। इसके अनुसार, भारत को अपने लोगों को महामारी से बचाने के लिए टेस्टिंग और ट्रेसिंग को मजबूत करना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...