भारत ने वर्ष 2020 में महज 1.6 टन सोने का उत्पादन किया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) का मानना है कि देश में यह उत्पादन 20 टन सालाना तक पहुंचाने की क्षमता है। काउंसिल ने एक रिपोर्ट में कहा कि हालांकि इसके लिए सरकार को अफसरशाही पर अंकुश लगाना होगा और सेक्टर में निजी निवेश को प्रोत्साहन देना होगा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है और अपनी अधिकांश जरूरतें आयात के माध्यम से पूरी करता है। उत्पादन बढ़ने की स्थिति में आयात पर निर्भरता और मुद्रा भंडार पर बोझ घटाने में मदद मिलेगी।
बीते वर्ष (2021) में भारत ने सोना आयात पर 55.7 अरब डालर (करीब 4.17 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए। यह पिछले एक दशक में सर्वाधिक है। पिछले वर्ष भारत ने 1,050 टन सोने का आयात किया, जो एक वर्ष पहले (2020) के दौरान 430 टन खरीद के मुकाबले करीब ढाई गुना था। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के रीजनल सीईओ (भारतीय परिचालन) सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सोने की उत्पादन क्षमता बढ़ाना ही भारत के लिए लाभप्रद है। लेकिन इसके लिए कानूनी बाधाओं को बड़े पैमाने पर समाप्त करना होगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में निवेश्ा को प्रोत्साहन देना होगा। काउंसिल का कहना था कि भारत में सोना खनन के लिए लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया बहुत लंबी है। इससे निवेश खासतौर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का निवेश्ा हतोत्साहित होता है।
डब्ल्यूजीसी के अनुसार देश में अधिकतर खनन क्षेत्र सुदूर ग्रामीण इलाकों में हैं। वहां सड़क और रेल संपर्क के पर्याप्त साधन नहीं हैं। इसलिए उन इलाकों में माल की ढुलाई खर्चीला और कठिन काम है। वर्तमान में कनार्टक के दक्षिणी क्षेत्र स्थित हुत्ती खदानों में 4,000 से अधिक कामगार और ठेकेदार को रोजगार मिला हुआ है। देश के सोना उत्पादन का अधिकांश हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है। डब्ल्यूजीसी का मानना है कि अगर सरकार सोना उत्पादन क्षेत्र की दिक्कतें दूर कर दे, तो इस सेक्टर में इतने ही और लोगों को रोजगार मिल सकता है।
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार जून, 2016 में भारत ने राष्ट्रीय खनिज खोज नीति (एनएमईपी) को अनुमोदन दिया। इसका उद्देश्य खनिज खोज गतिविधियों को बढ़ावा देना था। मार्च, 2019 में सरकार ने इस नीति के क्रियान्वयन की घोषण्ाा की। इस क्रियान्वयन के माध्यम से सरकार समस्याओं को दूर करना और खनन क्षेत्र के विकास को गति देना चाहती थी। यह नीति गैर-कोयला व गैर-ईंधन खनिजों पर लागू होता है। इसके तहत अगले सात वर्षों के दौरान देश्ा का खनिज उत्पादन दोगुना बढ़ाना था। खनन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में देश का स्वर्ण भंडार 70.1 टन है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...