Google Analytics Meta Pixel भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से इन 15 देशों में चला सकते हैं गाड़ी - Ekhabri.com

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से इन 15 देशों में चला सकते हैं गाड़ी

शानदार सड़कों पर लांग ड्राइव पर जाना में आजकल लोगों में खासा क्रेज है। जब लेकिन विदेश धरती पर गाड़ी दौड़ाने का अपना अलग ही मजा है। हम सभी जानते हैं कि किसी भी देश में ड्राइविंग के लिए सबसे जरूरी होता है ड्राइविंग लाइसेंस (DL)। मगर क्या आपको पता है कि आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से दुनिया के कुछ बेहतरीन देशों में भी ड्राइविंग का लुत्फ ले सकते हैं। दुनिया ऐसे 15 देश हैं, जहां का कानून आपको भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर ड्राइविंग करने की अनुमति देता है। ये हैं वो 15 जहां आप अपने DL से ड्राइविंग कर सकते हैं:-

ऑस्ट्रेलिया: दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अंतर्गत आने वाले इस देश में आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से वाहन चला सकते हैं। हालांकि इसके कुछ खास नियम भी हैं, जिसके तहत आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी भाषा में होना चाहिए और आपको ऑस्ट्रेलिया में तीन महीने तक ड्राइविंग करने की अनुमति दी जाती है। सबसे खास बात ये है कि आप भारतीय सड़कों की तरह बाईं तरफ ही ड्राइव कर सकते हैं।

जर्मनी: ऑटोमोबाइल का देश कहे जाने वाले जर्मनी की सड़कों पर कार दौड़ाना आपके जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक हो सकता है। यहां पर आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर कुल 6 महीने तक ड्राइविंग कर सकते हैं। लेकिन एक बात ध्यान रखें कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस किसी क्षेत्रीय भाषा में नहीं बल्कि अंग्रेजी में होना चाहिए। लग्जरी कार ब्रांड्स सेग्मेंट में जर्मनी का ही दबदबा है, Mercedes-Benz, Audi और BMW का ये देश अपने शानदार ड्राइविंग स्टाइल के लिए जाना जाता है।

न्यूज़ीलैंड: क्रिकेट ग्राउंड पर कीवियों से मुकाबला तो कई बार देखा होगा आपने लेकिन उनकी ही जमीन पर वाहन दौड़ाने के अनुभव को आप भूल नहीं सकते हैं। दक्षिण पश्चिमि प्रशांत महासागर में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना ये देश आपको इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर एक साल तक के लिए ड्राइविंग की अनुमति देता है।

यूनाइटेड किंगडम: इस देश को यूके, ब्रिटानिया या ब्रिटेन के नाम से भी जाना जाता है। इस देश में आप अपने लाइसेंस पर कुल 1 साल तक के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। यहां तक कि आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स की सड़कों पर भी गाड़ी दौड़ा सकते हैं। यहां पर भी लेफ्ट हैंड ड्राइविंग का ही चलन है। गौरतलब हो कि भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली Jeep, Ford और Chevrolet इत्यादि अमेरिकी कंपनियां ही हैं।

स्विट्ज़रलैंड: दुनिया का स्वर्ग कहे जाने वाले इस देश में ड्राइविंग का लुत्फ उठाना भला किसे पसंद नहीं होगा। मध्य यूरोप के इस देश की तकरीबन 60% सरजमीं ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है। यहां के नियम के अनुसार आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर कंट्री साइड में 1 साल तक के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। यहां तक कि आप अपने DL के आधार पर यहां वाहन भी किराए पर ले सकते हैं, लेकिन आपका लाइसेंस अंग्रेजी भाषा में होना चाहिए।

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका: दुनिया के सबसे ताकतवर देश संयुक्त राज्य अमेरिका में ड्राइविंग का आनंद ही कुछ और है। रोड एक्सप्लोरिंग के लिए ये सबसे उपयुक्त देश है। यहां के कानून के मुताबिक आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर 1 साल तक के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। लेकिन यहां पर भी एक शर्त है कि आपका लाइसेंस अंग्रेजी भाषा में ही होना चाहिए। बता दें कि, Rolls Royce, Aston Martin और Land Rover इत्यादि ब्रिटीश वाहन निर्माता कंपनियां हैं।

दक्षिण अफ्रीका: अफ़्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित ये देश अपने प्राकृति सौंदर्य और विस्तार के लिए जाना जाता है। यहां पर आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से आसानी से ड्राइविंग कर सकते हैं। लेकिन आपका लाइसेंस अंग्रेजी भाषा में होने के साथ ही उस पर आपका फोटो और हस्ताक्षर (सिग्नेचर) भी होना चाहिए।

फ्रांस: फ्रांसीसी इंजन का मजा तो आपने बहुत बार लिया होगा लेकिन आप इंडियन लाइसेंस की बदौलत फ्रांस की सड़कों का भी लुत्फ ले सकते हैं। ये देश अपने यहां आने वाले मेहमानों को उनके लोकल ड्राइविंग लाइसेंस पर 1 साल तक के लिए ड्राइविंग की अनुमति देता है। लेकिन इसके साथ एक शर्त ये है कि लाइसेंस फ्रांसीसी भाषा में भी अनुवादित होना चाहिए। इस समय भारत में फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में Renault और Peugeot इत्यादि मौजूद हैं।

कनाडा: उत्तरी अमेरिका के इस देश में कुल 10 राज्य और 3 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले इस देश की चौड़ी सड़कों पर ड्राइविंग का मजा दोगुना हो जाता है। यहां पर भी आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस से ड्राइविंग कर सकते हैं, लेकिन आपको यहां पर दाईं तरफ ड्राइविंग करना होगा।

सिंगापूर: विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक यह देश दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। यहां की सरकार विदेशी मेहमानों को उनके इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस पर 1 साल तक के लिए ड्राइविंग की अनुमति देती है। दुनिया भर के पर्यटकों के बीच ये देश काफी मशहूर है। इसके अलावा आप हांगकांग और मलेशिया भी ड्राइव कर सकते हैं।

भूटान: पड़ोसी देश भूटान में भी आप ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर मिलने वाला ऑफरोडिंग का मजा शायद ही आपको कहीं मिले। हिमालय की पहाड़ियों से घिरा दक्षिण एशिया का ये छोटा सा देश अपने आप में बहुत से प्राकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए है। यहां पर आप दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहन ड्राइव कर सकते हैं।

फ़िनलैंड: उत्तरी यूरोप में स्थित इस देश को दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी माना जाता है। यहां के नियम के मुताबिक आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से पूरे 1 साल तक के लिए ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके साथ हेल्थ इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। काश ये नियम भारत में भी लागू होता तो शायद सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मौत के आंकड़ों पर थोड़ी लगाम लग सकती है।

मॉरिशस: अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणपूर्व में स्थित ये देश ड्राइविंग के मामले में थोड़ा सख्त है, खासकर विदेशियों के लिए। यहां के नियम के अनुसार आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर केवल 1 दिन के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। मॉरीशस पूरी तरह से प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है, दिलचस्प बात ये है कि यहां पर तकरीबन 51 प्रतिशत आबादी हिन्दू है।

इटली: ड्राइविंग और कारों की बात हो और इटली का नाम न आए भला ये कैसे हो सकता है। दुनिया को एक से बढ़कर एक शानदार स्पोर्ट्स कार देने वाले इस देश में आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से ड्राइव कर सकते हैं। लेकिन इसकी एक मात्र शर्त ये है कि आपका लाइसेंस अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के साथ होना चाहिए। बता दें कि, Ferrari, Lamborghini और यहां तक Fiat जैसी कंपनियां इटली की ही हैं।

नार्वे: यूरोपीय महाद्वीप का ये देश आपके लिए दुनिया के सबसे खुबसूरत नजारे पेश करता है। इस देश में आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से कुल 3 महीनों तक ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं। ये देश अपने खास मिडनाइट सन राइज के लिए भी जाना जाता है, जहां रात में अचानक से सूर्य निकल जाता है। नॉदर्न नॉर्वे में गर्मियों के मौसम में मिडनाइट-सन की घटना होना बहुत ही आम बात है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...