Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में बसने की चाहत में भारतीय ने गंवाई जान - Ekhabri.com

अमेरिका में बसने की चाहत में भारतीय ने गंवाई जान

अमेरिका में बसने की चाहत में एक भारतीय ने जान गंवा दी। 30 फीट ऊंची अमेरिका-मेक्सिको सीमा की दीवार जिसे “ट्रंप वाल” के नाम से भी जाना जाता है से गिरकर बृज कुमार यादव की मौत हो गई। उनकी पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ट्रंप वाल पर चढ़कर अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश का प्रयास कर रहा था।

 

प्रेट्र के अनुसार घटना के बारे में जानकारी के बाद राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी) ने तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीआईडी आरबी ब्रह्मभट्ट ने कहा “मीडिया के माध्यम से घटना के बारे में पता चलने के बाद मैंने जांच का आदेश दिया है। एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिग सेल के डिप्टी एसपी को मामले की जांच करने के लिए कहा है”। गुजरात पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि बृज कुमार ने अपने भाई और अन्य स्वजन को भी नहीं बताया था कि वह पत्नी पूजा और  तीन साल के बेटे तन्मय के साथ मेक्सिको जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार बृज कुमार गांधीनगर जिले के कलोल में गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (जीआईडीसी) क्षेत्र में  अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। परिवार बोरीसना गांव की एक कालोनी में रहता है।

 

 

गत बुधवार को करीब 30 फीट ऊंची ट्रंप वाल पर लगी धातु की प्लेट को पकड़कर परिवार मेक्सिको से अमेरिका की ओर अवैध रूप से प्रवेश का प्रयास कर रहा था। परिवार के तीनों सदस्य काफी ऊंचाई से गिरे। बृज कुमार यादव की पत्नी जहां दीवार के अमेरिकी हिस्से में गिरीं, वहीं बृज कुमार और उनका बेटा मेक्सिकन हिस्से में गिरे। दीवार से गिरने से बृज कुमार के सिर में चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। मेक्सिको के सुरक्षाकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि उनके कंधे पर बंधा तीन साल का पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तिजुआना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृज कुमार की पत्नी के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सेन डिएगो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...