जेमिमा रोड्रिग्ज की वापसी पर खेली गई अहम पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 34 रन से जीत दर्ज की। भारत ने श्रीलंका की अनुशासित गेंदबाजी के सामने रोड्रिग्ज की 27 गेंद में तीन चौके और एक छक्के के साथ खेली गई नाबाद 36 रन की पारी की मदद से छह विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 104 रन ही बना सकी।
सीनियर आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (1/09) ने भारत को अच्छी शुरुआत कराई, जिन्होंने सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणारत्ने (0) को दूसरे ही ओवर में आउट कर दिया। बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव (2/22) ने पावरप्ले के बाद अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और खतरनाक दिख रही श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू (16) और हर्षिता मादावी (10) को तीन गेंद के अंदर आउट कर दिया। सात ओवर में श्रीलंका ने 27 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टीम दबाव में आ गई और वह कभी भी लक्ष्य के करीब पहुंचती नहीं दिखी। फिर तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार (1/13) की कसी गेंदबाजी ने उसकी उम्मीदें तोड़ दीं। कविशा दिलहारी (47) मेजबान टीम के लिए अकेले दम पर जुटी थीं, लेकिन भारत की शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण ने सुनिश्चित किया कि उनकी टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ले।
इससे पहले भारत ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (1) का विकेट तीसरे ओवर में ही खो दिया, जिन्हें अनुभवी ओशदी राणासिंघे (2/22) ने मिडआन पर अट्टापट्टू के हाथों कैच कराया। सभिनेनी मेघना (0) को राणासिंघे ने अपना दूसरा शिकार बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने इस नाजुक स्थिति को संभाला। शेफाली (31) बड़ा शाट खेलने के प्रयास में अट्टापट्टू को विकेट दे बैठीं। हरमनप्रीत (22) 11वें ओवर में स्पिनर इनोका रणवीरा (3/30) की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुईं।
रणवीरा ने रिचा घोष (11) और पूजा वस्त्रकार (14) के भी विकेट लेकर मेहमान टीम का स्कोर 17 ओवर में छह विकेट पर 106 रन कर दिया। यहां से रोड्रिग्ज ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी रोड्रिग्ज दबाव में नहीं आईं और उन्होंने टीम के लिए अहम रन जुटाए। दूसरे छोर पर दीप्ति शर्मा ने आठ गेंद में 17 रन जोड़े।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...