Google Analytics Meta Pixel कोरोना वैक्सीन भारतीयों को मिल जाएगी महज चार महीने में, यह रहेगी कीमत - Ekhabri.com

कोरोना वैक्सीन भारतीयों को मिल जाएगी महज चार महीने में, यह रहेगी कीमत

कोरोना महामारी की बुरी खबरों के बीच कोरोना वैक्सीन मिलने को लेकर अब अच्छी खबरें आने लगी हैं। भारत में आमलोगों को ऑक्सफोर्ड की COVID-19 वैक्सीन अप्रैल से मिलने लगेगी। यह दावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने किया। वह मीडिया हाउस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पूनावाला ने दावा कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन 2021 के फरवरी तक बुजुर्गों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को दी जाएगी, जबकि अप्रैल तक आमलोगों तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि संभव है कि 2024 तक हर भारतीय को वैक्सीन लग जाए। भारत के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने में दो से तीन साल का समय लगेगा। इसका कारण वैक्सीन की आपूर्ति में कमी नहीं है, बल्कि जरूरी बजट,  बुनियादी ढांचे की जरूरत और सही व्यव्स्था है। साथ ही यह लोगों की वैक्सीन लगवाने की इच्छा पर भी निर्भर करेगा। देश की पूरी आबादी के 80-90 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए ये चीजें होनी जरूरी हैं।

वैक्सीन की कीमतों के सवाल पर पूनावाला ने बताया कि लोगों को इस वैक्सीन की दो डोज के लिए अधिकतम एक हजार रुपये अदा करने होंगे। हालांकि यह दर फाइनल ट्रायल के नतीजों और रेगुलेटरी मंजूरी पर निर्भर करेगा। वैक्सीन की क्षमता के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन बुजुर्गों पर बहुत असरदार साबित हुई है।

उन्‍होंने ने कहा कि यह वैक्सीन टी सेल पर अच्छा काम करती है,  जो लॉन्ग टर्म इम्यूनिटी और एंटीबॉडी रिस्पॉन्स के लिए जरूरी है। मगर यह वैक्सीन लंबे समय तक कितनी सुरक्षा देगी, इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वैक्सीन से जुड़ी बड़ी शिकायत और गंभीर दुष्प्रभाव नहीं पाए गए हैं। भारत में इसका ट्रायल चल रहा है,  इसके नतीजे एक-डेढ़ माह में आ जाएंगे। तभी इसकी क्षमता और प्रभाव के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

उन्‍होंने कहा कि बच्चों तब तक को वैक्सीन के लिए इंतजार करना होगा, जब तक कि इसका सेफ्टी डेटा नहीं आ जाता। हालांकि अच्छी बात यह है कि बच्चों के लिए COVID-19 ज्यादा खतरनाक नहीं है। कोरोना वायरस की तुलना में खसरा,  निमोनिया बच्चों के लिए ज्यादा घातक हैं। मगर बच्चे कोरोना का संक्रमण दूसरों में फैला सकते हैं। इसलिए बुजुर्गो और ऐसे लोगों को पहले वैक्सीन लगाने की जरूरत है, जिनमें संक्रमण होने का खतरा ज्यादा है।
पूनावाला ने यह भी दावा किया कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन सस्ती और सुरक्षित है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर स्टोर किया जा सकता है। यह तापमान पर भारत के ठंडे इलाकों में पाया जाता है। सीरम इंस्टीट्यूट की योजना फरवरी से हर माह 10 करोड़ डोज बनाने की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...