Google Analytics Meta Pixel भारत की पहली लिक्विड मिरर दूरबीन नैनीताल में स्थापित - Ekhabri.com

भारत की पहली लिक्विड मिरर दूरबीन नैनीताल में स्थापित

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के देवस्थल में पहली इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (आइएलएमटी) स्थापित हो गई है। यह भारत व चार अन्य देशों की साझा परियोजना है। 50 करोड़ की लागत से निर्मित दूरबीन ने पहले चरण में 95 हजार प्रकाश वर्ष दूर की आकाशगंगा व तारों की तस्वीरें उतार कर सफलता प्राप्त की है।

एरीज के निदेशक प्रो. दीपांकर बनर्जी ने कहा कि देवस्थल में चार मीटर व्यास वाली आइएलएमटी स्थापित होने से एरीज अंतरिक्ष के बड़े रहस्यों को उजागर करने में सक्षम होगा। भारत के अलावा बेल्जियम, कनाडा, पोलैंड व उज्बेकिस्तान इस परियोजना के साझेदार हैं। 2017 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया था और अब पूर्ण हुआ है। इसके निर्माण में दुनिया के शीर्ष विशेषज्ञों की मदद ली गई। जिनमें विशेषज्ञ पाल हिक्सन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पहले चरण की टेस्टिंग में आश्चर्यजनक तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें 95 हजार प्रकाश वर्ष दूर एनजीसी-4274 आकाशगंगा की स्पष्ट तस्वीर आई है, जबकि अपनी आकाशगंगा मिल्की-वे के तारों को भी कैमरे में उतारा है। इस दूरबीन की मदद से अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। साथ ही पल-पल की तस्वीर ली जा सकती हैंं। एरीज के पास 3.6 मीटर व्यास वाली आप्टिकल दूरबीन भी है। अब इन दोनों दूरबीनों की सुविधा हो जाने से आसमान में होने वाली गतिविधि की पुष्टि की जा सकती हैं। साथ ही एक ही स्थान से सटीक जानकारी जुटाई जा सकती है। एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषणण पांडेय ने बताया कि इस दूरबीन से बृहद स्तर पर डेटा एकत्र किया जा सकेगा। इस दौरान डा. कुंतल मिश्रा, डा. बृजेश कुमार व डा. वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।

तमाम विशेषताएं हैं टेलीस्कोप में : इस टेलीस्कोप से अंतरिक्ष में दो आब्जेक्ट के बीच के ट्रांजिट यानी पारगमन का सटीक डेटा प्राप्त हो सकेगा। बड़े तारों में होने वाले सुपरनोवा का पता लग सकेगा। आकाशगंगाओं के आकार में होने वाले परिवर्तन की जानकारी भी मिलेगी। यूएफओ या आकाश में उड़ने वाली वस्तुओं के अलावा उल्कावृष्टि की घटनाओं को कैमरे में कैद कर सकेगा। नए ग्रहों नक्षत्रों को खोजा जा सकेगा। किसी भी तारे के घनत्व, तापमान व अन्य बारीक जानकारी जुटाने में यह दूरबीन मददगार साबित होगी।
तरल मरकरी से बनती है लिक्विड मिरर दूरबीन : लिक्विड मिरर दूरबीन में मौजूद तरल पदार्थ मरकरी के जरिये ब्रह्माांड के तारों समेत ग्रह, नक्षत्रों की तस्वीर ली जा सकती है। इसमें एक कैमरा लगा होता है। यह आसमान के एक ही हिस्से के आब्जेक्ट की तस्वीर लेने में कारगर है। साथ ही उस आब्जेक्ट में होने वाले बदलावों का पता इस दूरबीन के जरिए चल सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *