छत्तीसगढ के रायपुर रेल मंडल से पहली बार डब्ल्यूएजी-12 श्रेणी का विद्युत लोकोमोटिव पटरी पर आया है। यह विद्युत लोकोमोटिव भारतीय रेलवे के पास उपलब्ध सभी में सबसे शक्तिशाली है। इसे ‘मेक इन इंडिया’ के अन्तर्गत भारतीय रेलवे और एल्सटॉम ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। डब्ल्यूएजी डब्ल्यूएजी-12 श्रेणी लोकोमोटिव 12000 हॉर्स पावर की शक्ति प्रदान करता है जो इस समय भारतीय रेल में परिचालनरत डब्ल्यूएजी- 9 लोकोमोटिव से दुगुना है।
जानकारी के अनुसार इस तीन फेस लोकोमोटिव के दो यूनिट है। प्रत्येक यूनिट में ट्विन बो-बो प्रकार की बोगियां है और उनमें 08 ट्रेक्शन मोटर 08 एक्सलो पर स्थापित हैं। इन लोकोमोटिवों की इसी संरचना के कारण ही अन्य लोकोमोटिव की तुलना में अत्याधिक उन्नत है। इससे ऊर्जा और अनुरक्षण का खर्च भी कम है। लोकोमोटिव के दोनों यूनिटों के अंतिम दोनों छोर पर एक-एक प्रचालन कैब है। चालक को किसी एक छोर पर स्थित कैब से लोकोमोटिव का प्रचालन करना रहता है। वे इसी कैब से लोकोमोटिव का नियंत्रण एवं त्रुटी निवारण दोनों ही करा सकते हैं। यदि किसी एक यूनिट में किसी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है तो उसे अलग करवा कर भी दूसरे यूनिट के माध्यम से प्रचालन जारी रखा जा सकता है।
यह अत्याधिक शक्तिशाली इंजन 1:150 तीव्रता वाली चढाईयों में 6000 टन भार को खींच सकता है। इसकी इसी विशेषता के कारण अत्याधिक भार वाली गाडियों के चढाईयों में फंस जाने की संभावना भी क्षीण हो जाएंगी। इनके अतिरिक्त इस लोकोमोटिव में 1000 लीटर क्षमता वाले दो मेन रिस्रावायर हैं जो की लॉन्ग हौल ट्रेनों को कार्य करते समय प्रेशर का स्तर बनाए रखने में अत्याधिक सहायक हैं।इस लोकोमोटिव में रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग कि सुविधा है, सभी हार्डवेयर एवं कण्ट्रोल को परिदार्शित करने वाली ड्राईवर डिस्प्ले यूनिट है एवं आद्रता, धुल युक्त वातावरण एवं अत्याधिक गर्म वातावरण में प्रचालन हेतु विशेष प्रावधान हैं। इसकी अधिकतम प्रचालन गति 100 कि.मी प्रति घंटा है जिसे की 120 कि.मी प्रति घंटा तक अद्यतन किया जा सकता हैं।
इस लोकोमोटिव की इसी विशेषताओं के कारण यह मालवाहन की क्षमता बढ़ाकर, मध्य खंड कि विफलताओं को कम कर, ट्रेनों की गति को बढाकर एवं ऊर्जा संरक्षण निश्चय ही भारतीय रेल के कार्य निष्पादन में उन्नति लाएगा। इन ट्रेनों में काम करने के लिए विद्युत् (परिचालन) विभाग के निरीक्षकों एवं चलाकर्मियों को लॉकडाउन में रेलवे बोर्ड द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। इस समय ये कर्मी बीएमवाई में एक दिन का प्रायोगिक प्रशिक्षण करा रहें है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...