पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक में कुसुम विला अपार्टमेंट के नीचे बाइक सवार दो अपराधियों ने इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार पर उनकी कार में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर भून डाला। वारदात के बाद दोनों आराम से फरार हो गए। अपराधियों के जाने के बाद स्थानीय लोग रूपेश को तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में रेंज के आइजी संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी बाइक से भागते दिखे हैं। मामले की जांच के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर दी गई है। डायल 100 और स्पेशल सेल की टीम भी लगाई गई है।
मूल रूप से छपरा जिले के जलालपुर के नूर नगर निवासी रूपेश कुमार पटना के पुनाईचक के शंकर पथ स्थित कुसुम विला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 में अपनी मां, पत्नी नीतू, नौ साल की बेटी अराध्या और बेटे अक्षत के साथ रहते थे। वह कार्यालय से लौटकर शाम करीब 7:15 बजे वह अपार्टमेंट के नीचे पहुंचे थे। अपार्टमेंट का गेट खुलवाने के लिए उन्होंने कई बार हॉर्न बजाया। गार्ड मनोज के नहीं हाने पर खुद ही कार का दरवाजा खोलकर उतर रहे थे कि बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल से उनके सीने में ताबड़तोड़ छह गोलियां उतार दीं। उसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के अपार्टमेंट रहने वाले लोग बाहर निकले। रूपेश को ड्राइविंग सीट पर लहूलुहान हालत में देख उन्हें आननफानन में राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...