Google Analytics Meta Pixel इंदिरा सूर्यवंशी चुनी गयी अंगना म शिक्षा में राज्य की पहली स्मार्ट माता - Ekhabri.com

इंदिरा सूर्यवंशी चुनी गयी अंगना म शिक्षा में राज्य की पहली स्मार्ट माता

अंगना म शिक्षा 2.0 की शुरूआत जरवाय गांव से
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग का अंगना म शिक्षा कार्यक्रम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस कार्यक्रम को गत वर्ष पूरे राज्य की सभी महिला शिक्षकों द्वारा बढ़-चढ़कर इस में सहभागिता की गई एवं मेले का आयोजन कर छोटे बच्चों की माताओं को गतिविधियां कराते हुए घर के संसाधनों से ही सिखाने की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम को न केवल राज्य स्तर पर, अपितु राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। नवीन सत्र प्रारंभ होने से पहले पुन: अंगना में शिक्षा 2.0 की शुरूआत की गई है। रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला जरवाय से इसकी शुरूआत की गई है जिसमें जरवाय गांव की 50 माताएं मेले के माध्यम से अपने बच्चों का परीक्षण कर पाई एवं सपोर्ट कार्ड के माध्यम से उनकी गति को अंकित कर पाई। इस वर्ष अंगना में शिक्षा 2.0 के अंतर्गत स्मार्ट माता का चयन प्रत्येक गांव से किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जरवाय गांव की सबसे एक्टिव महिला मती इंदिरा सूर्यवंशी को स्मार्ट माता के रूप में चुना गया। उन्हें राज्य परियोजना कार्यालय के अतिरिक्त मिशन संचालक के.सी काबरा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी संभाग से दो-दो महिला शिक्षिकाएं नेतृत्व करते हुए उपस्थित थी।
यह है स्मार्ट माता चयन का आधार
स्मार्ट माता के चयन का आधार समुदाय में उनकी पहुंच, प्रभाव, महिलाओं के मध्य उनकी साख, उनका नेतृत्व कौशल एवं उनके पास या परिवार में स्मार्ट फोन का होना है। स्मार्ट माताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने समुदाय से अन्य माताओं को संगठित रखेंगी और उन्हें नियमित रूप से बच्चों को घर पर सिखाने हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ संबंधित शाला के शिक्षिकाओं को चल रही स्थितियों के नियमित रूप से अवगत करवाने एवं फीडबैक देने का कार्य कर सकेंगी। स्मार्ट माताओं एवं अन्य सभी माताओं जिनके पास स्मार्ट फोन हैं उन्हें राज्य द्वारा संचालित अंगना म शिक्षा टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। स्मार्ट माता के रूप में चयनित इंदिरा सूर्यवंशी द्वारा इस अवसर पर चयनित होनेपर असीम खुशी महसूस की और कार्यक्रम में जुड़कर बच्चों को लगातार सीखने हेतु सभी माताओं को जोड़कर सक्रिय रखने का प्रण लिया गया। जरवाय गाँव से बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासी एवं शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों ने राज्य के पहले मेले के आयोजन का अवसर उनके गाँव को मिलने पर अपने आपको बहुत गौरवान्वित महसूस किया।
अंगना म शिक्षा 2.0 की दूसरी पारी की शुरूआत
अंगना म शिक्षा 2.0 की दूसरी पारी की शुरूआत राज्य स्तर पर दिनांक 14-15 मार्च को समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय के तत्वावधान में की गई। इस अवसर पर राज्य कोर ग्रुप में सभी पांचों संभाग से दस शिक्षकाओं ने सहभागिता देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मेले का आयोजन कर इसकी शुरूआत की। राज्य में इस दूसरी पारी का पहला मेला रायपुर के जरवाय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक त्रिपाठी एवं उनके शिक्षकों, शाला प्रबन्धन समिति के सहयोग से शुरू हुआ। इस मेले में जरवाय गाँव में संचालित आंगनबाडी शिक्षिकाएं एवं 50 माताओं ने अपने 50 बच्चों के साथ प्रत्येक काउंटर की गतिविधियों को सीखा और अलग से प्रत्येक गतिविधि के घर पर आयोजन हेतु प्रशिक्षण भी लिया।
सात आयु वर्ग तक के बच्चों को घर पर सीखने में सहयोग
राज्य में कक्षा दूसरी तक पढ़ने वाले अर्थात सात आयु वर्ग तक के बच्चों को घर पर सीखने में सहयोग देने हेतु महिला शिक्षिकाओं की पहल पर अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इसमें सभी शालाओं से जुड़े स्थानीय बसाहटों में ऐसे बच्चों की माताओं को एक मेले का आयोजन कर आमंत्रित किया जाता है। मेले में माताएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर आती हैं। आसपास की शालाओं की महिला शिक्षिकाएं अपने साथ कुछ महिला स्वयंसेवकों को लेकर मेले में नौ अलग अलग काउंटर तैयार कर बच्चों को उनकी माताओं के साथ उनके दक्षता परीक्षण एवं अभ्यास हेतु अवसर प्रदान करती हैं। इन काउंटर में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे अनुमान लगाना, कागज के खिलौने बनाना, चित्रों पर चर्चा, कूदना, पढ़ना, अंक पहचान, गिनती, जोड़-घटाना, वर्गीकरण जैसे विभिन्न दक्षताओं की पहचान कर उन्हें सपोर्ट कार्ड में अपने बच्चे की विभिन्न दक्षताओं में सही सही स्थिति को अंकित कर स्वयं हस्ताक्षर करने का अवसर प्रदान किया जाता है। आगामी सत्र में माताएं इन सपोर्ट कार्ड पर बच्चे की स्थिति का अंकन कर अपने बच्चे के स्कूल में उसके शिक्षक को देते हुए यह प्रमाणित करेंगी कि उन्होंने घर पर अपने बच्चे को इतना कुछ सिखा दिया है। कार्यक्रम में राज्य परियोजना कार्यालय के सहायक संचालक डॉ. एम. सुधीश भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जरबाय शाला के प्रधान पाठक कांति त्रिपाठी, संकुल समन्वयक फिरोज खान एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।
—

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...