Google Analytics Meta Pixel जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी एवं कला जत्था के माध्यम से दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी - Ekhabri.com

जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी एवं कला जत्था के माध्यम से दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

कवर्धा के भारत माता चौक में चला तीन दिनों तक शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार

कवर्धा- राज्य शासन द्वारा प्रदेश सहित जिले में अनेक जन कल्याणकारी और लाभार्थी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं और उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर की व्यक्ति को मिले और उसे सभी योजनाओं की जानकारी भी हो, इसके लिए जिले में कलाजत्था के माध्यम से गांवों मे प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्थानीय भाषा में लोगों को समझाया और बताया जा रहा है।
इसी कड़ी में कवर्धा के भारत माता चौक के पास  तीन दिवसीय कलाजत्था एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन था और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ प्रदर्शनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया गया गया है। जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के साथ उन्हें सक्षम बनाना भी बताया गया है। युवा शक्ति को भी बखूबी बताया गया है।
प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा पिछले पौने पांच साल में हासिल की गई उपलब्धियों की भी जानकारी मिल रही है। स्कूली बच्चे और आम नागरिक इस प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं।  छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है वह भरोसेमंद और सराहनीय है। प्रदर्शनी देखने आये आस -पास के लोगो ने कहा कि राज्य शासन द्वारा चलाया जा रहा जनकल्याणकारी योजनाए लोगो के लिए लाभप्रद है । बेरोज़गारी भत्ता शिक्षित बेरोज़गारों जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके परिवार के के लिए बहुत राहत मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रशंसा की। बड़ी स्क्रीन (एलईडी) के ज़रिए  राज्य शासन की चल रही सॉफ़्ट स्टोरी और स्पॉट फ़िल्म से  योजनाओं को सरलता से समझ रहे है।  लोगों को प्रदर्शनी देखकर उन्हें राज्य शासन द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनी से निश्चित ही बहुत सारे बेरोजगार युवाओं को जानकारी मिली है। हमें उम्मीद है कि वे शासन के इन योजनाओं का लाभ जरूर लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *