मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक मॉडल-अभिनेता के फ्लैट से नकदी और सोने की चोरी दिसंबर में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक टिकटॉक स्टार को गिरफ्तार किया। इस टिकटॉक स्टार के 9 लाख से अधिक फॉलोवर्स थे।
टिकटॉक स्टार आरोपी अभिमन्यु गुप्ता (28) ने कुछ साल पहले इंस्टाग्राम पर खुशबू अग्रवाल से दोस्ती की थी। उसने खुशबू को अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद अभिमन्यु ने खुशबू से कहा कि जब तक वह किराये का फ्लैट नहीं ले लेता है, तब तक उसे अपने साथ रहने दे। इस पर खुशबू राजी हो गई। खुबशू की रजामंदी के बाद अभिमन्यु उसके साथ 12 दिनों तक रहा।
खुशबू ने बताया कि काम के सिलसिले में 18 से 22 दिसंबर तक भारत से बाहर थी। मेरे घर पर अभिमन्यु रुका था। मैंने 1 जनवरी को देखा कि मेरी ज्यूलरी और कैश चोरी हो गया है। अभिमन्यु ने मुझसे कहा कि मैं पुलिस में शिकायत न करूं क्योंकि पुलिस मेरे दोस्तों को परेशान करेगी। बाद में मैंने पुलिस में शिकायत की।
ओशिवारा पुलिस ने जब इमारत के सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि एक संदिग्ध बुर्का पहने हुए बिल्डिंग में आई थी। बुर्के वाली पर शक तब और गहरा हुआ जब पुलिस ने देखा कि बुर्के वाली ने पैरों में पुरुषों वाले लेदर के जूते पहने हैं। पुलिस ने उसके चलने की स्टाइल पर गौर किया तो वह अभिमन्यु से मिलती-जुलती थी।
पुलिस ने उसकी बाइक की सीट के नीचे छिपे चोरी के सामान को बरामद किया। वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय वीडियो पोस्ट करता था। उसने कहा कि उसे पैसे की जरूरत है और उसने अपने दोस्त के फ्लैट में चोरी की योजना बनाई। पुलिस ने कहा कि अभिमन्यु गुप्ता आदतन अपराधी है और उसे 2011 से कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।
जुहू पुलिस ने मई 2018 में आखिरी बार जनवरी 2018 में एक बुजुर्ग दंपति के घर से सोने के आभूषणों की लूटपाट मामले में अभिमन्यु को गिरफ्तार किया था। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने कहा कि अभिमन्यु को मुंबई और नवी मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...