Google Analytics Meta Pixel पति की प्रेमिका से संपत्ति लेकर पत्नी ने दी साथ रहने की इजाजत - Ekhabri.com

पति की प्रेमिका से संपत्ति लेकर पत्नी ने दी साथ रहने की इजाजत

भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां पति से उम्र में बड़ी प्रेमिका से करीब सवा करोड़ की संपत्ति लेकर पत्नी ने अपने पति को उसके साथ रहने की इजाजत दे दी है। इस बारे में विधिवत एक समझौता भी हुआ है। प्रेमिका ने 60 लाख रुपये कीमत का डुप्लेक्स, 27 लाख नकद और एक प्लाट प्रेमी की पत्नी के नाम कर दिया है।

कुंटुब न्यायालय की काउंसलर सरिता राजानी के अनुसार,  दंपती की नाबालिग बेटी ने उनके पास अपने माता-पिता के बीच सुलह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसके पिता की प्रेमिका 54 वर्ष की है और उसका अपने सहकर्मी 42 वर्ष के पुरुष से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके पति की मौत हो चुकी है। प्रेमी भी विवाहित है और उसकी 16 और 12 साल की दो बेटियां हैं। महिला ने जब प्रेमी से उसके घर में साथ रहने की जिद की तो दंपती के बीच विवाद शुरू हुआ और बढ़ता ही गया। दंपती की बेटी की पहल पर काउंसलर ने दंपती और प्रेमिका की कई चरणों में काउंसिलिंग की। इसके बाद प्रेमिका,  प्रेमी की पत्नी को अपनी जीवन भर की पूंजी देने के लिए तैयार हो गई।

काउंसिलिंग में पति ने कहा कि वह दोनों को एक साथ रखना चाहता है, लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं है। पति ने कहा कि वह बेटियों के कारण पत्नी को नहीं छोड़ सकता है और प्रेमिका से अलग भी नहीं रह सकता है। उसने कहा कि उसे प्रेमिका का साथ अच्छा लगता है। काउंसिलिंग के दौरान प्रेमिका ने कहा कि वह साथ रहने के लिए प्रेमी की पत्नी के भरण-पोषण और बेटियों के भविष्य को देखते हुए अपनी जीवनभर की कमाई देने के लिए तैयार है। उसने प्रेमी की पत्नी के सामने यह प्रस्ताव रखा तो उसने यह स्वीकार कर लिया। प्रमिका ने करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति समझौते के तहत अपने प्रेमी की पत्नी के नाम कर दी।

Read Also  पद्मश्री डॉ. बीके जैन होंगे एम्स रायपुर के नए अध्यक्ष

काउंसलर ने बताया कि पत्नी का कहना था कि 18 साल का रिश्ता टूट गया। जब पति साथ रहने के लिए किसी भी तरह से सहमत नहीं हुआ तो उसको लगा कि ऐसे पति को जाने दो। दूसरा,  बेटियों के भविष्य के लिए पैसा जरूरी है, इसलिए पति की प्रेमिका का प्रस्ताव मान लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...