Google Analytics Meta Pixel अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने इंटरनेट मीडिया पर आगरा की बेटी के लिए मांगा इंसाफ - Ekhabri.com

अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने इंटरनेट मीडिया पर आगरा की बेटी के लिए मांगा इंसाफ

न्यू आगरा क्षेत्र से अगवा की गई किशोरी की बरामदगी के लिए अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने इंटरनेट मीडिया पर मुहिम शुरू की है। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल से ‘जस्टिस फार आगरा की बेटी” मुहिम शुरू की है। इस पर तमाम प्रतिक्रिया आने लगीं हैं। इधर,  पुलिस की चार टीम लगी है, इसके बावजूद अभी तक किशोरी को बरामद नहीं कर सकी हैं। हालांकि इस बीच पुलिस ने आरोपित की पत्नी और दो भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक न्यू आगरा क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रह रही साढ़े सोलह वर्ष की किशोरी 23 फरवरी को बाजार से दवा लेने गई थी। रास्ते से ही किशोरी को महताब राणा बुर्का पहनाकर अगवा कर ले गया था। किशोरी के घर न पहुंचने पर उसके पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित किशोरी को बुर्का पहनाकर ले जाता नजर आ गया। पुलिस तभी से गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपित की पत्नी भूरी और भाभी सन्ने व रेशमा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया। इन आरोपियों पर किशोरी और आरोपित को छिपाने का आरोप है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चार टीमों का गठन किया गया है। किशोरी की जल्द बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

किशोरी के परिजनों के अनुसार 20 जून, 2018 को भी आरोपित महताब ताजगंज क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर चुका है। पुलिस ने तीन माह बाद किशोरी को बरामद किया था। तब उसने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। पुलिस ने एक माह में ही मामले में चार्जशीट लगाने के बाद कोर्ट से वारंट लिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छह माह बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। किशोरी को परिजनों ने न्यू आगरा क्षेत्र में बुआ के घर भेज दिया था। वह उसे यहां से भी ले गया।

Read Also  क्रिकेट आस्ट्रेलिया को गेंद से छेड़छाड़ की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए : साकर

पुलिस के अनुसार, 2018 में आरोपित महताब किशोरी के पिता के साथ बेकरी में नौकरी करता था। तभी वह किशोरी के संपर्क में आ गया था। महताब ताजगंज क्षेत्र में अकेला रहता है। उसकी पत्नी और छह बच्चे मेरठ में रहते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...