Google Analytics Meta Pixel IPL 2025: मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ी, जोफ्रा आर्चर सहित ये बड़े नाम हुए बाहर - Ekhabri.com

IPL 2025: मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ी, जोफ्रा आर्चर सहित ये बड़े नाम हुए बाहर

IPL 2025: 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपने नाम ड्राफ्ट किए थे. लेकिन, सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर 574 खिलाड़ियों के नाम ही शॉर्टलिस्ट किए हैं. इसमें से ज्यादा से ज्यादा 204 प्लेयर्स ही बिकेंगे, क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली हैं. तो आइए जानते हैं

 

IPL 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को अपकमिंग आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से जुड़ी अहम जानकारी दी. ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, IPL 2025 मेगा ऑक्शन में शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी हैं. नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे. हालांकि, सिर्फ 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे, क्योंकि इतने ही स्लॉट्स खाली हैं. इसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए 70 उपलब्ध स्लॉट खाली हैं.

 

कई बड़े नाम हुए बाहर

 

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर उन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनपर वह नीलामी के दौरान बोली लगाने में दिलचस्पी रखती हैं. इसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा, सौरभ नेत्रवलकर, कैमरन ग्रीन जैसे बड़े नाम बाहर हो गए हैं.

 

24-25 नवंबर को होगी नीलामी

 

IPL 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. 24 और 25 नवंबर को 574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होने वाला है. हर क्रिकेट फैन इस वक्त इन्हीं तारीखों का इंतजार कर रहा है. ये नीलामी काफी खास होने वाली है, क्योंकि इसमें एक से बढ़कर एक बड़े खिलाड़ी पहुंचे हैं. लिस्ट में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, जोस बटलर सहित कई बड़े नाम शामिल हैं.

Read Also  पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप,टूर्नामेंट में 3 बार भारत-पाक मैच की उम्मीद

 

इस नीलामी में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का नाम वैभव सूर्यवंशी है, जिनकी उम्र 14 साल है. वहीं, सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन हैं, जो 42 साल के हो चुके हैं.

 

किस टीम के पर्स में बचे हैं कितने पैसे?

 

मुंबई इंडियंस : 55 करोड़ रुपये.

 

सनराइजर्स हैदराबाद : 45 करोड़ रुपये.

 

लखनऊ सुपर जायंट्स : 69 करोड़ रुपये.

 

पंजाब किंग्स : 110.5 करोड़ रुपये.

 

राजस्थान रॉयल्स : 41 करोड़ रुपये.

 

चेन्नई सुपर किंग्स : 65 करोड़ रुपये.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 83 करोड़ रुपये.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स : 51 करोड़ रुपये.

 

दिल्ली कैपिटल्स : 73 करोड़ रुपये.

 

गुजरात टाइटंस : 69 करोड़ रुपये.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *