Google Analytics Meta Pixel मनी लांड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी - Ekhabri.com

मनी लांड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी

ईडी ने ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में एक नया आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। जांच एजेंसी ने नया आरोप पत्र (दूसरा पूरक आरोप पत्र) दिल्ली की विशेष पीएमएलए अदालत में दाखिल किया और इसमें सिर्फ जैकलीन को ही आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। अदालत इस पर 31 अगस्त को संज्ञान लेगी।
इस मामले में ईडी ने 37 वर्षीय अभिनेत्री से कई बार पूछताछ की है और आखिरी बार पूछताछ जून में की गई थी। श्रीलंकाई नागरिक फर्नांडिज ने 2009 में हिंदी फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की थी। ईडी ने अप्रैल में पीएमएलए के तहत उनकी 7.27 करोड़ रुपये के फंड अस्थायी तौर पर कुर्क किए थे और 15 लाख की नकदी जब्त की थी। ईडी ने तब एक बयान में कहा था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली समेत आपराधिक गतिविधियों से हासिल रकम से जैकलीन फर्नांडिज को 5.71 करोड़ रुपये के विभिन्‍न उपहार दिए थे। उसने उन्हें ये तोहफे लंबे समय तक साथी रही और इस मामले में सह-आरोपित पिंकी ईरानी के जरिये दिए थे।इन उपहारों के अलावा चंद्रशेखर ने सह-आरोपित अवतार सिंह कोचर के जरिये फनार्ंडीज के स्वजन को 1,72,913 अमेरिकी डालर (करीब 1.3 करोड़ रुपये) और 26,740 आस्ट्रेलियाई डालर (करीब 14 लाख रुपये) भी दिए थे। कोचर को अंतरराष्ट्रीय हवाला आपरेटर के तौर पर जाना जाता है।
ईडी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने फनार्ंडीज के लिए उपहार खरीदने में गैरकानूनी धन का इस्तेमाल किया जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी करके जुटाया था। फर्नांडिज ने पिछले साल अगस्त और अक्टूबर में दर्ज कराए अपने बयान में ईडी को बताया था कि उन्हें चंद्रशेखर से गुची व शनेल के तीन डिजाइनर बैग, गुची की दो जोड़ी जिम ड्रेस, लुइस वीटान के एक जोड़ी जूते, हीरे के दो जोड़ी झुमके, कई रंगों के नगों वाला एक ब्रेसलेट और हर्मीज के दो ब्रेसलेट जैसे तोहफे मिले थे। हालांकि उन्होंने चंद्रशेखर से मिली एक मिनी कूपर कार लौटा दी थी।
एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि चंद्रशेखर फरवरी से लेकर पिछले साल सात अगस्त को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने तक फर्नांडिज के नियमित संपर्क में था। ईडी ने इस मामले में अभी तक चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पाल और पिंकी ईरानी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...