Google Analytics Meta Pixel कट्टरपंथी गिलानी के मकान समेत जमात से जुड़ी 125 करोड़ की संपत्ति जब्त - Ekhabri.com

कट्टरपंथी गिलानी के मकान समेत जमात से जुड़ी 125 करोड़ की संपत्ति जब्त

जम्मू-कश्मीर में प्रदेश जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकियों और अलगाववादियों के पारिस्थितिक तंत्र और उनके वित्तीय नेटवर्क को नष्ट करने के अपने अभियान को जारी रखते हुए प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की लगभग 125 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त कर लिया। इनमें से हुर्रियत प्रमुख रहे कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी का आवास भी शामिल है। सभी संपत्तियां कुलगाम, पुलवामा, बडगाम और श्रीनगर जिलों में स्थित हैं। जब्त की गई संपत्ति में लगभग 50 कनाल (लगभग छह एकड़) का भूखंड भी है, जिस पर एक दर्सगाह (मदरसा) व शापिंग कांप्लेक्स बना हुआ है। कुछ आवासीय क्षेत्र भी है। एसआईए ने संबंधित मकान की तलाशी ली और वहां से कुछ दस्तावेज और जमात-ए-इस्लामी की शोपियां इकाई के पूर्व प्रधान का मोबाइल फोन व सिमकार्ड भी बरामद किया है।

 

संबधित जिलाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इन संपत्तियों में किसी अवांछित व्यक्ति के दाखिल होने पर भी रोक लगा दी है। सिर्फ शापिंग कांप्लेक्स में किराये की दुकान चलाने वाले दुकानदारों को अपना कारोबार जारी रखने की छूट दी गई है।   दुकानदारों का जमात-ए-इस्लामी से कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध नहीं है। यहां बता दें कि जमात को कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद का जनक माना जाता है। कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन को जमात का फौजी बाजू कहा जाता था।

 

 

हिजबुल का लगभग 90 प्रतिशत कैडर जमात की पृष्ठभूमि का ही रहा है। अलगाववादियों का कैडर व प्रदेश की राजनीति में सक्रिय कई नेता भी परोक्ष रूप से जमात से जुड़े रहे हैं। देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी की गतिविधियों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने इसे फरवरी 2019 में प्रतिबंधित कर दिया था। बावजूद इसके जमात के नेताओं ने गतिविधियां जारी रखीं। अब एसआइए ने कड़ा कदम उठाते हुए जमात से जुड़ी 188 संपत्तियों की पहचान की। इन्हें जमात ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके रिश्तेदारों के नाम पर पंजीकृत करा रखा है। नवंबर से इसके खिलाफ अभियान चल रहा था और अब यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...