Google Analytics Meta Pixel इस्लाम छोड़ने वालों की बढ़ती संख्या से चिंतित जमीयत - Ekhabri.com

इस्लाम छोड़ने वालों की बढ़ती संख्या से चिंतित जमीयत

वैश्विक स्तर पर चल रहे “एक्स मुस्लिम” अभियान ने देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिद की चिंता बढ़ा दी है। रामलीला मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए जमीयत के तीन दिवसीय महा अधिवेशन के पहले दिन मुस्लिम समाज को गुमराह होने से बचाने का मसौदा तैयार किया गया। इसके लिए इंटरनेट मीडिया, आधुनिक शिक्षा और फिल्मों व धारावाहिकों को जिम्मेदार ठहराया गया। तय हुआ कि मुस्लिम युवाओं को जागरूक करने के लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया जाए। देशभर में चयनित स्थानों पर धार्मिक स्कूलों की स्थापना और विशेष प्रशिक्षण सभाएं व अन्य कार्यक्रम तय हुए हैं।

 

 

इस अभियान के लिए जमीयत के पदाधिकारियों के साथ ही मदरसों, इस्लामी संगठनों और इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से जुड़ने का आह्वान किया गया है। रविवार को महारैली का भी आयोजन किया गया है, जिसमें तकरीबन दो लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है। अधिवेशन की अध्यक्षता जमीयत के अध्यक्ष महमूद मदनी कर रहे हैं, जबकि जमीयत के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

एक्स मुस्लिम अभियान
बता दें कि इन दिनों पूरे विश्व में मुस्लिम धर्म छोड़ने के मामले बढ़ रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा कट्टरपंथी और दकियानूसी होने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम धर्म छोड़ रहे हैं। इसे “एक्स मुस्लिम” नाम दिया गया है। पिछले दिनों ईरान में हिजाब को लेकर हुए प्रदर्शनों ने भी मुस्लिम संगठनों की चिंता बढ़ाई है। इसे समूचे इस्लाम के विरुद्ध प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

तत्काल उपाए अपनाए जाएं
महाधिवेशन में रखे प्रस्ताव में कहा गया है कि विशेष रूप से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इस्लामी दिशा-निर्देशों आस्था और कानूनों के विरुद्ध मिथ्या प्रचार और इस्लामी आंदोलनों के चरित्र हनन का प्रयास हो रहा है। इसके चलते लोग धर्म छोड़ रहे हैं, उसका उचित जवाब देना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

 

 

मुसलमानों की मददगार की बनाएं छवि
अधिवेशन में तय हुआ कि विभिन्न् कार्यक्रमों के माध्यम से मुसलमानों की छवि एक मददगार और भरोसेमंद बनाकर प्रस्तुत की जाए, ताकि फिल्मों, टीवी सीरियलों और किताबों से बनाई गई छवि को सुधारा जा सके। इसी तरह मुस्लिमों के प्रति नफरती अभियान और इस्लामोफोबिया की रोकथाम पर भी विचार-मंथन हुआ। युवाओं से आह्वान हुआ कि वे हिसा का रास्ता न अपनाएं। पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इसी तरह अन्य प्रस्तावों में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण के उपायों, चुनावों में मतदाता पंजीकरण और भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपायों पर मसौदा शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...