गरियाबंद में जशपुर जैसा हादसा टला:डांस के कार्यक्रम में घुसी मेटाडोर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शनिवार सुबह जशपुर जैसा हादसा टल गया। यहां एक सागौन से भरी मेटाडोर ने एक साथ 2 बाइक, पिकअप और बोलेरो को टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि समय रहते वहां मौजूद लोगों ने मेटाडोर को देख लिया। लोग वहां से हट गए। टक्कर के बाद गाड़ी भी रुक गई। इसके कारण बड़ा हादसा टल गया है। वन विभाग ने इस मामले में सागौन तस्करी की भी आशंका जताई है। हादसा जिले के देवभोग के नागलदेही गांव में हुआ है। शुक्रवार को दशहरे के मौके पर नागलदेही गांव में ग्रामीणों ने धुमरा प्रतियोगिता का आयोजन किया था। धुमरा ओडिशा का पारंपरिक नृत्य है। देवभोग का इलाका भी ओडिशा की सीमा से लगा है। कार्यक्रम रात से शुरू होकर चल ही रहा था कि शनिवार सुबह 4 बजे एक मेटाडोर उदंती वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र की तरफ से गांव में घुसी। कार्यक्रम में इतनी भीड़ थी की लोग रोड पर ही बैठकर प्रतियोगिता देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मेटोडार एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मारती हुई भीड़ के पास पहुंची ही थी कि इतने में भीड़ ने उसे देख लिया। भीड़ ने देखते ही शोर मचा दिया। जिस कारण लोग रोड से किसी तरह किनारे हो गए। वहीं उसी भीड़ ने किसी तरह से मेटाडोर को रोक लिया। भीड़ को देखते ही मेटाडोर का ड्राइवर भाग निकला है। इस मामले में राहत की बात ये रही उस हादसे के वक्त कोई भी शख्स बाइक,पिकअप और बोलेरो के पास नहीं था। जिसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हमारी नजर जब तक उस गाड़ी पर पड़ी थी, तब तक उसने कई गाड़ियों को रौंद दिया था। वहीं जब ग्रामीणों ने मेटाडोर रुकवाकर देखा तब तक ड्राइवर भाग चुका था। मेटाडोर के पीछे के हिस्से को प्लास्टिक से ढका गया था। ग्रामीणों ने प्लास्टिक को हटाया तो वह भी दंग रह गए। ग्रामीणों ने देखा कि मेटाडोर में सागौन की लकड़ी रखी हुई है। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना देवभोग पुलिस और वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेटाडोर को जब्त कर लिया है। देवभोग वन विभाग के मुताबिक मेटाडोर से 25 नग सागौन की लकड़ी जब्त की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख से ज्यादा है। देवभोग रेंजर नागराज मंडावी को शक है कि सागौन की तस्करी कर उदंती वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र से ओडिशा ले जाया जा रहा था। फिलहाल वन विभाग ने मामले में पंचनामा दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मेटाडोर भी ओडिशा की ही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

By Rakesh Soni / February 4, 2026 / 0 Comments
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...