रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की कवायद कर रहा है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना को छोटे शहरों और कस्बों में पहुंचाने की कोशिश में है। इसके तहत झुग्गी बस्तियों में ही कैंप लगाकर लोगों की नि:शुल्क जांच और इलाज होगा। यह कैंप सर्व सुविधायुक्त वाहनों के जरिए लगाया जाता है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस योजना के लिए 75 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। अब जिलेवार एजेंसी चुनकर इस योजना को अपने यहां लागू कराना है। विभाग की ओर से कहा गया है कि योजना के संचालन में अगर ज्यादा राशि खर्च होती है तो दूसरी योजनाओं की बचत से इसका संचालन किया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है, राज्योत्सव के दिन कुछ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में इसकी औपचारिक शुरूआत की जा सकती है। प्रदेश में इस योजना की शुरूआत नवंबर 2020 में राज्योत्सव के दिन ही हुई थी। अभी तक यह योजना सभी 14 नगर निगमों के अंदर ही संचालित की जा रही थी। इसमें 9 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज किया जा चुका है।
अभी तक 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट थीं
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत वर्तमान में 14 नगर निगम क्षेत्रों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही हैं। इनमें रायपुर में 15, कोरबा में 8, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर, अम्बिकापुर में 4-4, भिलाई में 3 और रिसाली, भिलाई चरोदा, धमतरी, बिरगांव और चिरमिरी में 2-2 मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात हैं। योजना के दूसरे चरण में शेष 155 निकायों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है। यहां भी 60 नए मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित करने की तैयारी है। जिसमें बलौदाबाजार- भाटापारा, रायगढ़ में 4-4 रायपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, बिलासपुर और कोरिया में 3-3 यूनिट होगी। जांजगीर-चाम्पा में 6, बेमेतरा, दुर्ग, मुंगेली, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा में 2-2 यूनिट की तैयारी है। गरियाबंद, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा – मरवाही, सरगुजा, नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा और बीजापुर में इनकी संख्या 1-1 होगी।
मोबाइल मेडिकल यूनिट में यह सुविधाएं
इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों में एमबीबीएस डॉक्टर, फर्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, एएनएम उपलब्ध हैं। इनमें 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किए जाते हैं। इसमें खून, पेशाब, मल, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टाईफाईड आदि की जांच शामिल है। डॉक्टर की पर्ची के आधार पर फार्मासिस्ट यहां से 200 तरह की दवाइयां देते हैं। इन मेडिकल यूनिट के साथ ब्लड प्रेशर मापने की मशीन, शुगर टेस्ट की मशीन, ईसीजी मशीन, आॅक्सीजन सिलेंडर आदि भी उपलब्ध हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...