रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने सोमवार को सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन में किया। जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की अगुवाई में बूढ़ापारा धरना स्थल पर इकट्ठा हुए हजारों लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया तो सभी ने सड़क पर ही धरना दे दिया। इससे पहले धरना स्थल पर हुई सभा में अमित जोगी ने कहा, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले चिटफंड कंपनियों में डूबे निवेशकों का पैसा वापस दिलाने का वादा किया था। अब सरकार के 3 साल होने के बाद भी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार पर निवेशकों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। अमित जोगी ने कहा, सरकार सहारा कंपनी से निवेशकों को जमा राशि वापस नहीं दिलाती है तो सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। उनकी पार्टी विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाएगी। विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने कहा गरीबों का एक पैसा भी डूबने नहीं दिया जाएगा। जकांछ के रायपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने कहा, जब तक सरकार सहारा कंपनी से जमा राशि वापस नहीं दिलाती तब तक चैन की नींद नहीं सोएंगे। सहारा से गरीबों का जमा राशि लेकर रहेंगे। प्रदर्शन में एवज देवांगन, डॉ. शकील खान, भीखम देवांगन, वेदराम साहू, यशवंत पाटील, अजीत जोगी महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. अनामिका पाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदयचरण बंजारे आदि शामिल हुए।
सुब्रत राय को गिरफ्तार करने की भी मांग
अमित जोगी ने कहा, सहारा प्रमुख सुब्रत राय, जब सेबी को 17 हजार करोड़ देकर जमानत पर छूट सकते हैं तो छत्तीसगढ़ के निवेशकों को जमा राशि वापस क्यों नहीं कर सकते। सरकार उन पर दबाव बनाये तो निवेशकों की रकम वापस लौटेगी। अमित जोगी ने कांग्रेस सरकार से सहारा प्रमुख सुब्रत राय को गिरफ्तार करने की मांग की। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने दावा किया, छत्तीसगढ़ के निवेशकों ने सहारा में करीब 5 से 7 हजार करोड़ रुपया निवेश किया है। अब वह डूबा हुआ है। अधिकतर निवेशक किसान-मजदूर और दैनिक वेतनभोगी हैं। ऐसे में उनकों तगड़ा झटका लगा है। सोमवार के आंदोलन में बड़ी संख्या ऐसे निवेशकों की ही थी। जकांछ नेता भगवानू नायक ने बताया, रायपुर जिला प्रशासन ने संगठन के नेताओं, निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ सहारा कंपनी के स्थानीय अधिकारी जीवराज सिंह की बैठक कराई। कंपनी अधिकारियों को 5 हजार निवेशकों का आवेदन सौंपा गया है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि इन निवेशकों का पैसा प्राथमिकता के आधार पर वापस कराया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...