Google Analytics Meta Pixel जेसीआई कैपिटल रायपुर ने आयोजित की जनरल बॉडी मीटिंग और फैमिली एंटरटेनमेंट नाइट  - Ekhabri.com

जेसीआई कैपिटल रायपुर ने आयोजित की जनरल बॉडी मीटिंग और फैमिली एंटरटेनमेंट नाइट 

रायपुर: जेसीआई कैपिटल रायपुर ने हाल ही में ग्वाला रेस्टोरेंट, विधान सभा रोड में अपनी जनरल बॉडी मीटिंग और फैमिली एंटरटेनमेंट नाइट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सदस्यों के बीच विस्तृत चर्चा हुई और उनके परिवारों ने मनोरंजन के साथ एक यादगार शाम का आनंद लिया।  

IMG 20250228 WA0022
IMG 20250228 WA0022

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अब तक किए गए सामाजिक कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा से हुई। इसके बाद आगामी प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें सदस्यों को अपने विचार साझा करने और संगठन के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

बैठक में मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल और अध्यक्ष सिद्धार्थ मुकीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर कॉर्डिनेटर एडवोकेट संदीप तोरानी, चैप्टर इंचार्ज श्रीकांत पारख, आईपीपी नरेंद्र सिन्हा और सचिव गौरव कोटड़िया ने किया। प्रोग्राम डायरेक्टर कीर्तेश चौहान, को-प्रोग्राम डायरेक्टर विनीत गोहिल और पीयूष चिमनानी रहे।

IMG 20250228 WA0021
IMG 20250228 WA0021

औपचारिक बैठक के बाद बच्चों और दंपतियों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. निवेदिता साहू और पायल मुकिम ने किया। लाइव सिंगर ने प्रतिभागियों के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और खुशनुमा पलों के साथ इस शाम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर जेसी डॉ. अखिलेश साहू, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, नोहर साहू, प्रियांशु, पारस पटेल, श्रीनिवास, दीपक जैन, चंद्रेश जैन, आनंद यादव, मुकेश केडिया, प्रदेश जैन, अभिजीत सिंह समेत करीब 60 सदस्य मौजूद रहे।

 

जेसीआई कैपिटल रायपुर नेतृत्व, टीम वर्क और पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन करता रहता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *