नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने कैंपस में रह रहे सभी छात्रों को अपने घर लौटने का आदेश दिया है. इसके साथ ही प्रशासन ने कहा है कि जो छात्र अपने घर पर है, वे वहीं रहे. फिलहाल उन्हें वापस आने की ज़रूरत नहीं है.
जेएनयू प्रशासन ने जारी किया सर्कुलर
मंगलवार को जेएनयू प्रशासन ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक संस्थान 15 अगस्त तक बंद रहेंगे. इसलिए छात्रों से अपील है कि जो भी कैंपस में रह रहे हैं, वे घर लौट जाएं. वहीं जो लोग घर पर हैं, वे अभी वहीं रहें, वापस ना आएं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेएनयू प्रशासन ने यह फैसला कैंपस में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद लिया है. दरअसल, रविवार को जेएनयू हेल्थ सेंटर का एक फार्मासिस्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. जेएनयू प्रशासन ने खुद एक सर्कुलर जारी कर इस खबर की जानकारी दी. साथ ही सर्कुलर में छात्रों और जेएनयू स्टाफ को कहा गया कि अगर वे खुद में किसी भी तरह के कोरोना के लक्षण देखते हैं, तो हेल्थ सेंटर या सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं.
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 28 हज़ार 936 हो गई है. वहीं इस संक्रमण से प्रदेश में अब तक 812 लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल भी बुखार और गले में इंफेक्शन के बाद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं. अधिकारियों ने बताया है कि मंगलवार को केजरीवाल कोरोना की जांच कराएंगे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...