जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसी एसआईए ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के रूप में सक्रिय एक सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। आरोपी दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग,अनंतनाग का रहने वाला है।
एसआइए के अनुसार, सीआरपीएफ की 171वीं वाहिनी में तैनात जुल्फिकार अली खटाना के आईएसआई के एजेंट होने की सूचना मिली थी। वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के सरगनाओं और आईएसआई तक भारतीय सेना, अर्धसैनिकबलों और पुलिस की कई गुप्त और अहम जानकारियां पहुंचा रहा था। उसने कश्मीर में स्थित कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के अलावा कुछ अहम व गोपनीय दस्तावेजों की जानकारी भी दुश्मन तक पहुंचाई है। वह दुश्मन को भारत पर कुछ खास रणनीतिक हमलों को अंजाम देने में मदद कर रहा था।
इसका पता लगने के बाद उसके खिलाफ सभी सुबूत जमा किए गए और जांच में पाया गया किया कि उसके खिलाफ अदालत में मुकद्मा चलाया जाना चाहिए। उसके खिलाफ जांच छह माह में पूरी की गई है। श्रीनगर स्थित एसआइए पुलिस स्टेशन ने एनआईए अधिनियम के तहत मनोनीत विशेषज्ञ जज की अदालत में आरोपी जुल्फिकार अली खटाना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम और एनिमी एजेंट आर्डिनेंस के तहत मामलों में आरोपपत्र दायर किया है।
एसआइए के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना युसुफ बलोच उर्फ जरार उर्फ कारी माविया उर्फ हाफिज उर्फ अजीज भाई और आईएसआई के एजेंट इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर कश्मीरी नौजवानों को आतंकी बनने के लिए उकसा रहे हैं। वह स्थानीय युवाओं को आतंकियों के लिए पैसा और आवश्यक साजो सामान जुटाने के लिए भी तैयार करने में लगे हैं। पाकिस्तान में बैठे विभिन्न आतंकी सरगनाओं और हैंडलरों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। खटाना भी कथित तौर पर इंटरनेट मीडिया के जरिए उनके साथ संपर्क में था। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आतंकी सरगना ने कुछ खास सूचनाएं उपलब्ध कराने, एलओसी पर घुसपैठ करने वाले आतंकियों के लिए आवश्यक साजो सामान जुटाने और सुरक्षाबलों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमलों में मदद का जिम्मा सौंपा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...