पत्रकार सुरक्षा कानून अन्य राज्यों के लिए बनेगा नजीर : पत्रकार संघ
रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभ में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित होने पर प्रदेश के बड़ी संख्या में पत्रकार हर्षोल्लास के साथ आज विधानसभा पहुंचे और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 विधानसभा में पारित हो चुका है। छत्तीसगढ़ पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पत्रकार साथी जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर खबर लाते हैं। बहुत सारे ऐसे लेख भी लिखते हैं, जिनसे उनको, उनके परिवार के लोगों को खतरा बढ़ जाता है। साथ ही धनहानि के साथ जनहानि की संभावना भी बन जाती है। ऐसे सभी पत्रकारों को चाहे वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हों, चाहे प्रिंट मीडिया के हों, चाहे पोर्टल के हों पत्रकार सुरक्षा कानून के माध्यम से सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी मीडिया कर्मियों को पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रूचिर गर्ग ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में पूरी तत्परता एवं निस्पक्षता से काम करने वाले पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह कानून लाया गया है। राज्य से आए सभी पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए जनसंपर्क संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि पत्रकारों के आर्थिक स्वावलंबन एवं सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नीति एवं नियम बनाए गए है। शासन की पहल पर पत्रकारों के लिए अधिमान्यता का विस्तार किया गया है ताकि स्थानीय पत्रकारों को भी प्रोत्साहन मिल सकें।पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री बप्पी राय ने बताया कि पिछले 18 वर्षों में हमने बस्तर में बारूदी सुरंगों की आवाजें सुनी है, मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक के पारित होने से अब पत्रकारों में भय कम होगा और वे स्वतंत्र और निष्पक्ष रुप से कार्य कर सकेंगे। इसी प्रकार संजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली, शाहनाज हसन राष्ट्रीय महासचिव झारखण्ड, बस्तर संभाग से श्री अब्दुल अहमद सिद्दीकी ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। कोरबा पत्रकार संघ की ओर से राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्रंी का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून पत्रकारों के सुरक्षा के लिए अनूठी पहल है। यह कानून अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बनेगा।
इस अवसर पर राज्यभर से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के बाबूलाल शर्मा, यशवंत धोटे, श्री प्रवीण सिंह, मोहन तिवारी, रूपेश गुप्ता, ममता लांजेवार, अनिल द्विवेदी, नदीम मेमन, अमर सरदाना, विक्की पंजवानी, श्री अमित बाघ, श्री आर. के गांधी, श्री सौरभ परिहार, श्री गौरव शर्मा सहित वरिष्ठ पत्रकार तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...