Google Analytics Meta Pixel ओडिशा में जेएसपी फाउंडेशन ने दिया खेल छात्रावास का उपहार, मिलेगा पोषण-प्रशिक्षण - Ekhabri.com

ओडिशा में जेएसपी फाउंडेशन ने दिया खेल छात्रावास का उपहार, मिलेगा पोषण-प्रशिक्षण

रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन नवीन जिन्दल एवं जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल ने ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल स्थित सोयाबाली में जिन्दल खेल छात्रावास का शानदार उपहार दिया है। 60 खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं पोषण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया यह छात्रावास ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के चैम्पियन बनने के सपने साकार करने में योगदान करेगा। यहां उनके लिए उत्तम शिक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

 

जेएसपी फाउंडेशन द्वारा स्थापित जिन्दल खेल छात्रावास के लोकार्पण के लिए बड़बिल में कल आयोजित विशेष कार्यक्रम में नवीन जिन्दल ने कहा कि खेलों से चरित्र निर्माण, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतियों पर विजय पाने की क्षमता का विकास होता है। “यह खेल छात्रावास युवाओं और बच्चों को खेल व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह एक ऐसा मंच है, जहां उनके लिए समग्र पोषण की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ उठाकर वे सीखने, आगे बढ़ने और अंततः चैम्पियन, रोल मॉडल और लीडर बनने में सक्षम हो सकते हैं।”

इस अवसर पर जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल ने कहा कि युवाओं के विकास में शिक्षा और खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास समाज के कमजोर वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जेएसपी फाउंडेशन की अनूठी पहल है, जिससे समृद्ध एवं न्यायप्रिय भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। “यह छात्रावास विश्वस्तरीय सुविधाएं, पोषण, प्रशिक्षण, स्कूली शिक्षा और कौशल प्रदान कर खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य का निर्माण करेगा। हम जनजातीय बहुल बड़बिल क्षेत्र के बच्चों को आश्वासन देते हैं कि उन्होंने शिक्षा और खेलों में जो ऊंचाइयां छूने का सपना देखा है, उसे पूरा कराने में हम उनका पूरा साथ देंगे।”

खेलों के लिए बुनियादी ढांचा विकास के ओडिशा सरकार के मानकों के अनुरूप जिन्दल खेल छात्रावास में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां आरामदायक आवास, आधुनिक खेल उपकरण, चौथी पीढ़ी का जिम और अनुभवी प्रशिक्षकों के साथ-साथ समर्पित खेल प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा फाउंडेशन छात्रों को पौष्टिक भोजन और शारीरिक फिटनेस प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।

जेएसपी फाउंडेशन क्योंझर जिले के युवाओं के बीच वुशु और किकबॉक्सिंग जैसे मार्शल आर्ट को प्रोत्साहित कर रहा है। एक दशक से भी अधिक समय से फाउंडेशन ओडिशा राज्य वुशु एसोसिएशन के सहयोग से क्योंझर जिला वुशु टीम को प्रायोजित कर रहा है। फाउंडेशन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आवश्यक बुनियादी और प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ-साथ भोजन, पोषण, परिधान और परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप देश को श्वेता रानी, बबलू मुंडा और मंजू मुंडा जैसी प्रतिभाएं मिली हैं, जिन्होंने ब्राजील, ब्रुनेई और मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिताओं में रजत और स्वर्ण पदक जीते हैं।

जेएसपी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और उसे विश्वास है कि जिन्दल खेल छात्रावास इन प्रतिभाशाली बच्चों को खेल, शिक्षा और उससे भी आगे ले जाने में महत्वपूर्ण धुरी का काम करेगा। इसके अलावा क्योंझर जिले में यह छात्रावास खेलों में उभरती प्रतिभाओं को व्यापक समर्थन देकर उनके सपने साकार करने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *