Google Analytics Meta Pixel रेलवे से रेग्यूलर सप्लायर का दर्जा पाने वाली पहली निजी कंपनी बनी जेएसपीएल - Ekhabri.com

रेलवे से रेग्यूलर सप्लायर का दर्जा पाने वाली पहली निजी कंपनी बनी जेएसपीएल

रायपुर। राष्ट्र निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित जाने-माने उद्योगपति और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के विशेष उत्पाद 60केजी 880 ग्रेड रेल (90 यूटीएस) को भारतीय रेलवे ने नियमित सप्लायर का दर्जा प्रदान किया है। इसके साथ ही जेएसपीएल देश की पहली निजी कंपनी बन गई है जिसे रेलवे ने यह दर्जा प्रदान किया है।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब भारतीय रेलवे, उसकी सहयोगी संस्थाओं और रेल पटरियां बिछाने वाली कंपनियों व ठेकेदारों को जेएसपीएल से 60केजी 880 (90यूटीएस) ग्रेड रेल प्राप्त करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही सभी चालू और भावी परियोजनाओं में जेएसपीएल के रेल का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले ही रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत रिसर्च डिजायन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने जेएसपीएल के रायगढ़ प्लांट में तैयार की जा रही यूआईसी 60केजी 880 ग्रेड प्राइम (श्रेणी-ए) रेल की फील्ड परफॉर्मेंस को हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने आरडीएसओ की फील्ड परफॉर्मेंस टेस्ट रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए यूआईसी 60केजी 880 ग्रेड प्राइम (श्रेणी-ए) रेल को भारतीय रेलवे के इस्तेमाल योग्य करार दिया है। जेएसपीएल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि उपरोक्त स्वीकृतियों के साथ ही यह तय हो गया है कि कंपनी भारतीय रेल की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।
इसके अतिरिक्त, जेएसपीएल कोलकाता मेट्रो रेल निर्माण के लिए 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल की भी आपूर्ति रेल विकास निगम को कर रही है। कंपनी ने अब तक 2 लाख टन से अधिक रेल का निर्यात भी किया है। आरडीएसओ ने पहले ही जेएसपीएल के रायगढ़ प्लांट में निर्मित 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल को अपनी मंजूरी दे दी है। यहां यह उल्लेख करना आवश्यक है कि जेएसपीएल की 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्था टीयूवी-नॉर्ड-लग्जमबर्ग ने भी कड़ी जांच-पड़ताल के बाद अपनी स्वीकृति दे दी है। जेएसपीएल को पुणे मेट्रो के लिए भी हेड हार्डेंड रेल सप्लाई का ऑर्डर मिला है। जेएसपीएल की रेल का इस्तेमाल स्पेशल फ्रेट कॉरिडोर और हाई स्पीड ट्रेनों के लिए भी किया जा रहा है। जैसा कि ज्ञात होगा भारतीय रेलवे ने हेवीवेट ट्रैफिक के लिए सप्लाई ग्रेड 1175 एमटी रेल इस्तेमाल की योजना बनाई है। जेएसपीएल इस पैमाने पर भी खरा उतरने के लिए तैयार है। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वीआर शर्मा ने रेलवे द्वारा 60केजी 880 (90यूटीएस) ग्रेड रेल की नियमित मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत के सपने साकार करने में हम कुछ कदम आगे बढ़े हैं। उन्होंने इस प्रोत्साहन के लिए आरडीएसओ, रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...