Google Analytics Meta Pixel कबीरधाम जिला ग्रामीण परिवारों को 100 दिवस रोजगार देने में प्रदेश में अव्वल - Ekhabri.com

कबीरधाम जिला ग्रामीण परिवारों को 100 दिवस रोजगार देने में प्रदेश में अव्वल

कवर्धा । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार ग्रामीण परिवारों को देने में कबीरधाम जि़ला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब तक जिले के 9165 परिवारों को 100 दिनों का काम प्रदान करते हुए रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कबीरधाम जिले में इस योजना के तहत 1 लाख 81 हजार 7 सौ 83 परिवार पंजीकृत है। इन पंजीकृत परिवारों में एक लाख पचास हजार 340 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 68 लाख 68 हजार 4 सौ 45 मानव दिवस रोजगार का सृजन करते हुए ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है जो कि चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। वर्तमान में जिले के 278 ग्राम पंचायतों में 874 कार्य ग्रामीणों की मांग पर चल रहे हैं । उल्लेखनीय है कि पंजीकृत परिवारों को 100 दिवस रोजगार प्रदाय करने में कबीरधाम जिला लगातार पिछले वर्ष से अव्वल बना हुआ है। चालू वर्ष के शुरूआत से ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाय गए लॉकडौन के दौरान भी पंजीकृत परिवारों को रोजगार देने में कृतिमान स्थापित किया गया है।
लॉक डाउन के दौरान निर्माण कार्य के बेहतर प्रबंधन से ग्रामीण परिवारों को मिला रोजगार के साथ 100 दिनों का काम
: वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जब ग्रामीणों को लॉकडाउन के समय अपने गांव में रोजगार का अवसर मिला उनके लिए यहा बहुत मददगार साबित हुआ। महात्मा गांधी नरेगा योजना से लॉकडाउन के समय निर्धारित सभी जरूरी मानकों का पालन करते हुए ग्रामीण को कार्य में जुटाया गया। साथ ही 6019 प्रवासी मजदूर परिवारों को भी योजना से जोड़कर समयावधि में रोजगार उपलब्ध कराया गया। यही कारण है कि इस वित्त वर्ष में लगातार निर्माण कार्य में मजदूरों को नियोजित करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत मजदूरों को काम का अवसर मिल गया। माह अप्रैल, मई और जून के दौरान जिले में लगभग 16 सौ कार्य चल रहे थे तथा 1 लाख 60 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने का कीर्तिमान स्थापित हुआ जोकि इसके पहले आज पर्यंत तक जिले में नहीं हुआ था। लॉकडाउन की अवधि में महात्मा गांधी नरेगा के तहत स्वीकृत कार्य और जिला स्तर पर किए गए बेहतर प्रबंधन का ही नतीजा है कि ग्रामीणों के लिए मनरेगा से मिला मजदूरी जीविकोपार्जन का मुख्य जरिया बन गया और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिली। ऐसे समय में जब शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर घटे हैं तब ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मिलता रोजगार का अवसर और समय पर मिला मजदूरी भुगतान योजना के बेहतर प्रबंधन का पर्याय है । जिसके कारण 9 हजार से अधिक परिवारों को 100 दिनों का रोजगार प्राप्त हो सका है जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।
चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 105 करोड़ से अधिक का हुआ मजदूरी भुगतान : सीईओ जि़ला पंचायत
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री विजय दयाराम के. ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीणों की मांग पर बहुत से कार्य प्रारंभ किए गए हैं। निरंतर कार्य उपलब्ध होने के कारण ग्रामीण परिवारों को रोजगार का अवसर मिल रहा है। यही कारण है कि कबीरधाम जिला प्रदेश में सर्वाधिक 100 दिनों का रोजगार देने में गत वर्ष से निरंतर अग्रणी बना हुआ है। जिसके एवज में इस वर्ष अभी तक 105 करोड़ से अधिक का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश के बड़े जि़लों को पीछे छोड़ते हुए कबीरधाम जिला ग्रामीण परिवरों को सर्वाधिक 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध करा रहा है। साथ ही मजदूरी भुगतान का भी विशेष ध्यान रखते हुए समय पर किया जा रहा है। मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान उपलब्ध कराने में जि़ले का 98 प्रतिशत से अधिक है। निर्माण कार्यों में तालाब गहरीकरण कार्य, नया तालाब निर्माण कार्य, डबरी निर्माण जैसे बहुत से हितग्राही मूलक कार्य ग्रामीणों की मांग पर खोले जा रहे हैं। सभी ग्राम पंचायतों के लिए कार्य पूर्व से ही स्वकृति है जिसे ग्रामीणों की मांग पर खोला जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...