Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (17APRIL-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (17APRIL-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं। )

खैरागढ़ जीत के असली हीरो भूपेश बघेल

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की 20 हजार से अधिक मतों से जीत से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद काफी ऊंचा हो गया है। कांग्रेस की जीत से भाजपा के साथ भूपेश बघेल के विरोधियों को भी करारा झटका लगा है। खैरागढ़ में प्रत्याशियों से ज्यादा दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। खासतौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं लेकर माहौल बनाया और पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई, उसके चलते जीत के असली हीरो तो वहीं हैं। लोग कह रहे हैं खैरागढ़ उपचुनाव जीतने के लिए भूपेश बघेल का जिले और तहसील का दांव मास्टर स्टोक साबित हुआ। वहीँ भूपेश सरकार के साढ़े तीन साल के कामकाज पर मुहर भी लग गया। इस उपचुनाव में भाजपा की तरफ से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री भी लगे थे। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी की 20 हजार से अधिक मतों से जीत भूपेश बघेल सरकार के लिए बड़ा मायने रखती है। भाजपा इस उपचुनाव को 2023 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर मैदान में उत्तरी थी। कांग्रेस की जीत से भूपेश सरकार का लिटमस टेस्ट भी हो गया। यह उपचुनाव दंतेवाड़ा, मरवाही और चित्रकोट से अलग था। भाजपा ने कांग्रेस की चौकस घेराबंदी की थी, फिर भी भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के सिर सेहरा नहीं बंध पाया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वादे के मुताबिक़ खैरागढ़ क्षेत्र की जनता को तोहफा देना होगा।

‘आप’ ने उड़ाई छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं की नींद

पंजाब में कब्जे के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के साथ छत्तीसगढ़ में भी जमीन तलाशने में लग गई है। आमआदमी पार्टी ने लोरमी के रहने वाले डॉ संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा भेजकर दांव चला है। अब 18 अप्रैल को आम आदमी पार्टी बिलासपुर में रैली निकालने जा रही है। इसमें डॉ संदीप पाठक, गोपाल राय के साथ कई नेता रहने वाले हैं। कहते हैं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लगी टीम को 19 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारी के लिए लगाने का फैसला किया है। यह टीम विधानसभा चुनाव निपटने तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की तैयारी से बिलासपुर संभाग के कुछ विधायकों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं और उनकी नींद भी हवा होने लगी है। चर्चा है कि लहर में कांग्रेस के विधायक बन गए एक नेताजी को आम आदमी पार्टी का झोंका भूत जैसा दिखाई पड़ने लगा है।

शाह के दरबार में भूपेश बघेल को भाव

कहते हैं 13 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच करीब एक घंटे तक मुलाक़ात चली। कहा जा रहा है दोनों नेताओं के बीच नक्सल, फंड और सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत हुई। माना जा रहा है कि अमित शाह ने भूपेश बघेल से तकरीबन एक घंटे चर्चा की, लोग जिसका मतलब निकाल रहे हैं कि शाह के दरबार में भूपेश बघेल को भाव मिला। इसका संकेत है कि छत्तीसगढ़ के लिए कुछ अच्छा होना है। आमतौर से दिल्ली में बैठे नेता और ब्यूरोक्रेट छत्तीसगढ़ को छोटा राज्य मानते हैं और उसी नजरिए से देखते हैं। कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल की आक्रामकता से छत्तीसगढ़ दिल्ली वालों की नजरों में चढ़ा है।

आरडीए और स्मार्ट सिटी पोस्टिंग की प्रयोगशाला

कहा जा रहा है कांग्रेस सरकार में आरडीए और स्मार्ट सिटी अफसरों की पोस्टिंग की प्रयोगशाला बन गए हैं। शहर विकास से जुडी दोनों सरकारी संस्थाओं में पिछले साढ़े तीन साल के भीतर कई कार्यपालक मुखिया की पोस्टिंग हो चुकी है। अधिकांश अफसर दोनों संस्थानों में साल पूरा होने से पहले दूसरी जगह चले जा रहे हैं। लोग कह रहे हैं अफसर काम समझने से पहले ही विदा हो रहे हैं, जिसका सीधा असर संस्था के कामकाज पर पड़ रहा है। अभी तक आरडीए के सीईओ का काम कई प्रभारों के साथ अभिजीत सिंह देख रहे थे, उनकी जगह चंद्रकांत वर्मा को पदस्थ किया गया है। श्री वर्मा के पास आरडीए का ही चार्ज है। 2017 बैच के आईएएस चंद्रकांत वर्मा अब आरडीए में कितने दिन रहते हैं, देखना है ? अभी तक स्मार्ट सिटी में प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह और अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा थे। अब सरकार ने स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी रायपुर जिला पंचायत के सीईओ मयंक चतुर्वेदी को अतिरिक्त रूप से सौंपा है। कहते हैं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जल्द ताला लगने वाला है, इस कारण सरकार ने उसे महत्व देना बंद कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार की बराबर हिस्सेदारी वाला यह प्रोजेक्ट पांच साल के लिए था। एक साल के लिए बढ़ाया गया है।

2023 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का सर्वे

कहते हैं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जमीन नापनी शुरू कर दी है। 15 साल सत्ता में रही भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों बुरी तरह मात खा गई थी। कहा जा रहा है कि भाजपा ने 2023 में सत्ता में वापसी के लिए जमीनी हकीकत जानने के वास्ते विधानसभा वार सर्वे शुरू कर दिया है, जिसके तहत प्रत्याशियों की तलाश के साथ जीत की रणनीति का भी खाखा बन रहा है। सर्वे के काम में आरएसएस के लोग भी हैं। चर्चा है कि 2023 में जीत के लिए भाजपा 80 से 90 फीसद सीटों में नए व अनजान चेहरों पर दांव लगा सकती है।


मंचों से अफसरों की तारीफ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएस कॉन्क्लेव में अफसरों की पीठ थपथपाई । शिवरीनारायण में भगवान श्रीराम के निहितार्थ आयोजित कार्यक्रम और बिलासपुर के कृषि मेला में भी मुख्यमंत्री ने अफसरों की मेहनत पर मुहर लगाईं। दोनों कार्यक्रमों में मंच पर विराजे मंत्रियों ने भी अफसरों की प्रशंसा की। शिवरीनारायण और बिलासपुर के सरकारी कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेसियों का मजमा रहा, फिर भी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर-एसपी और दूसरे अफसरों को मंच पर कुर्सी मिल गई। आमतौर पर नेता-मंत्री के साथ अफसर मंच पर नहीं विराजते, लेकिन समय के साथ ट्रेंड भी तो बदलता है। अब देखते है कितने अफसर भूपेश सरकार के मुरीद बनते हैं ?

छत्तीसगढ़ी में भाषण

वैसे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी अभी जन-जन की भाषा नहीं बन पाई है और हर किसी की जुबान से छत्तीसगढ़ी निकलती नहीं है, पर किसानों के कार्यक्रम में मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अपना पूरा भाषण छत्तीसगढ़ी में देकर किसानों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ में किसान राजनीति के केंद्र में रहते हैं और उन्हें साधने के लिए हर पार्टी के लोग तरह-तरह के दांव चलते रहते हैं। माना जाता है कि यहां जिस दल से किसान खुश होंगे, उसी दल की चुनावी नैया पार लगना तय है। करीब डेढ़ साल बाद यहां विधानसभा चुनाव होना है। सत्ता में कांग्रेस है, ऐसे में कांग्रेस सरकारी कार्यक्रमों के बहाने किसानों से रिश्ता प्रगाढ़ करने में लगी है।

कांग्रेस की राजनीति में ठाकुरवाद

कहते हैं कांग्रेस की राजनीति में ठाकुरवाद की झलक दिखाई पड़ जाती है। चर्चा है कि इस ठाकुरवाद के तार भाजपा से भी जुड़े हैं। खबर है कि बिलासपुर में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को हटाने के लिए कांग्रेस के स्थानीय ठाकुर नेता ने स्वास्थ्य मंत्री से अप्रोच लगाया, साथ में भाजपा के एक नेता की पत्नी से भी मंत्री को फोन करवा दिया। कहा जाता है कि ठाकुर नेता के बिलासपुर के विधायक से अच्छे संबंध हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर को हटवाने के लिए बिलासपुर विधायक से भी दबाव डलवाया। स्वास्थ्य विभाग के अफसर को भी पहुँच वाला बताया जाता है। अफसर ने भी अपनी गोटी फिट कर ठाकुर नेता के वार को फिलहाल तो नाकाम कर दिया है। देखते हैं आगे क्या होता है ?

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *