Google Analytics Meta Pixel कमला हैरिस ने सिर्फ 48 घंटे में कंट्रोल में ली पूरी पार्टी - Ekhabri.com

कमला हैरिस ने सिर्फ 48 घंटे में कंट्रोल में ली पूरी पार्टी

राष्ट्रपति बाइडेन कमला हैरिस को बता चुके थे कि वो राष्ट्रपति दौड़ से अपना नाम वापस ले रहे हैं। कमला हैरिस ने अपनी टीम को तैयार कर लिया था। जैस ही बाइडेन ने आधिकारिक तौर पर अपने नाम वापस लेने के बारे में बताया, कमला हैरिस और उनकी टीम अपने मिशन के लिए तैयार थी।

 

 

 

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कमला हैरिस की टीम ने प्रमुख डेमोक्रेटिक नेताओं की लिस्ट तैयार कर रखी थी, जिन्हें कॉल किया जाना था। स्नीकर्स और स्वेटशर्ट पहने हुए कमला हैरिस ने एक-एक करके डेमोक्रेटिक पार्टी के ताकतवर नेताओं को फोन करना शुरु किया। फोन पर बात करते-करते कमला हैरिस को दिन से रात हो गई थी। उन्होंने जिन नेताओं को फोन किया उनमें से पांच ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि कमला ने उनसे कहा कि “मैं अभी के अभी आपकी राय जानकर रहूंगी।’ दरअसल, कमला हैरिस ये जानने की कोशिश कर रही थीं कि उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के केस में उन्हें कितने नेताओं का समर्थन हासिल होगा।

 

 

 

कमला ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रपतियों, अपने प्रतिद्वंदियों जिनमें मिशीगन के गर्वनर ग्रेचेन व्हिटमर, इलिनोइस के गर्वनर जेबी प्रित्जकर और पेंसिल्वेनिया के जोश शपिरो से फोन पर बात की। इनके अलावा उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के कई कांग्रेस सदस्यों को भी फोन किया।

 

 

पार्टी को अपनी तरफ करने के लिए कमला का जोश देखने लायक था। बाइडेन की वजह से पार्टी में इसी जोश की कमी दिख रही थी। डोनाल्ड ट्रम्प से फर्स्ट प्रेसिडेंशियल डिबेट हारने के बाद बाइडेन की उम्मीदवारी अधर में लटकी हुई थी, फिर भी उन्होंने पहले 10 दिनों में सिर्फ कांग्रेस के 20 डेमोक्रेट नेताओं को कॉल किया। दूसरी तरफ कमला हैरिस ने 10 घंटों में ही 100 से ज्यादा कॉल कर दिए थे।

 

 

 

जब हैरिस फोन कॉल कर रही थीं, उसी दौरान एक और टीम बनाई गई। इस टीम में कमला के करीबियों और बाइडेन-हैरिस का चुनाव अभियान देख रहे डेलीगेशन को शामिल किया गया। इन्हें एक ऑपरेशन दिया गया। इसका मकसद उन लोगों को साधना था जो राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करने वाले थे। 48 घंटों के अंदर ही कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंदियों का मैदान से सफाया कर दिया था। पार्टी से नामांकन के लिए जरूरी प्रतिनिधियों का समर्थन भी हासिल कर लिया। साथ ही 100 मिलियन डॉलर से अधिक का चंदा जुटाया, जिसे जुटाने में बाइडेन को महीनों लग गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *