Google Analytics Meta Pixel जनवरी के पहले सप्ताह में भी बर्फविहीन हैं केदारनाथ की पहाड़ियां - Ekhabri.com

जनवरी के पहले सप्ताह में भी बर्फविहीन हैं केदारनाथ की पहाड़ियां

इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में भी केदारनाथ धाम समेत आसपास की पहाड़ियां बर्फविहीन हैं। जबकि, आमतौर पर केदारनाथ में दिसंबर मध्य से जोरदार बर्फबारी होने लगती है और जनवरी आते-आते बर्फ की लगभग आठ फीट मोटी चादर बिछ जाती है। इस बार तस्वीर पूरी तरह बदली हुई है। बर्फबारी न होने से अभी भी धाम में पुनर्निर्माण चल रहे हैं, हालांकि कड़ाके की ठंड के चलते इनकी गति बेहद धीमी है।

 

उधर कश्मीर में लगातार तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट आई। कश्मीर में सभी जगह न्यूनतम पारा जमाव बिदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। बुधवार को धूप निकलने के बावजूद कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शुष्क मौसम रहने के आसार जताए हैं। इस बीच आठ और नौ जनवरी को वर्षा और हिमपात भी हो सकता है।

 

उधर, राजौरी-पुंछ के रास्ते कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड़ बुधवार को सातवें दिन भी बंद रहा। श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे एक रात पहले यह शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं, जम्मू में अधिकतम तापमान चढ़ा है, लेकिन रात का पारा गिरा है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर अनंतनाग जिले के पहलगाम में तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

 

 

समुद्रतल से 11657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में इन दिनों भले ही न्यूनतम तापमान शून्य से दस डिग्री तक नीचे आ जा रहा हो, लेकिन बर्फ का कहीं नामोनिशान नहीं है। बीते वर्षों तक भारी बर्फबारी के चलते 31 दिसंबर के बाद सभी श्रमिक सोनप्रयाग वापस लौट आते थे। केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 से विभिन्न् निर्माण एजेंसियों का कार्य देख चुके नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पूर्व सूबेदार मनोज सेमवाल के अनुसार ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि धाम में जनवरी के दौरान भी बर्फ नहीं गिर रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Crime news: उतई की पांच साल की बच्ची बोरे में मिली, आरोपी हिरासत में

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...