पैसा नहीं देने पर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
दुर्ग। महादेव एप पीड़ित हाउसिंग बोर्ड कालोनी ईडब्ल्यूएस 2688 निवासी केवल देवांगन ने बताया कि विक्की शर्मा, जय शर्मा और उसके गुर्गे ने उनकी नौकरी कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में लगवाने और 30 हजार रुपये महीना देने का लालच दिया और उन्हें बिहार के पटना शहर भेजा।
लेकिन जब युवक पहुंचे तब पता चला कि उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं बल्कि महादेव सट्टा ऐप चलाने का काम करना है। सटोरियों ने उन्हें रेड्डी अन्ना की एक आईडी का पैनल दिया जो कि पीड़ित केवल देवांगन के अनुसार भिलाई के एक पार्षद का था।
वह पार्षद उनसे हर महीने किराया वसूलता था। एक महीने काम करने के बाद युवक भागकर भिलाई वापस आ गए। लेकिन इनमें से एक युवक अमित हलधर को विक्की शर्मा और उसके गुर्गों ने पकड़ लिया. फिर उसके जरिए दो अन्य को बुलाया और उन्हें बंधक बनाकर अपने घर हाउसिंग बोर्ड ले आए। यहां उन्हें बेरहमी से पीटा गया।
महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चन्द्राकर को पुलिस और ईडी की टीम दुबई में तलाश रही है। लेकिन दुर्ग जिले में अब भी महादेव सट्टा एप के खाईवालों का कारोबार जारी है। दरअसल, महादेव सट्टा एप के खाइवालों की दबंगई का एक वीडियो शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सट्टा खाईवाल जय शर्मा और उसके पिता विक्की शर्मा, साथी बलवीर सिंह तीन युवकों को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर रहे हैं। अब इस मामले की शिकायत दुर्ग के छावनी सीएसपी और एसपी रामगोपाल गर्ग से युवकों ने की है। जिसके बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस वायरल वीडियो में तीन लड़कों को कुछ लोग बुरी तरह पीट रहे हैं। इसमें से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए विक्की शर्मा के हाथों में प्लास्टिक का डंडा नजर आ रहा है। वहीं दूसरा युवक बलबीर सिंह युवकों को पीट रहा है। इसके अलावा विक्की शर्मा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहा है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विक्की शर्मा का बेटा जय शर्मा है। जय शर्मा डंडे से इस तरह युवकों को पीट रहा है, जैसे पुलिस अपराधियों को थर्ड डिग्री देती है।
उनमें से किसी लड़के ने यह वीडियो बना लिया। यह वायरल वीडियो लगभग 10 महीने पुराना बताया जा रहा है। बेहरमी से पिटाई के बाद जल्द से जल्द रुपये देने की बात कहकर युवकों को छोड़ा गया। सटोरियों ने तीन युवकों पर 7 लाख रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने उन तीनों के पास रखे 17 हजार रुपये छीन लिए।
साथ ही कहा कि शेष रकम 6 लाख 83 हजार रुपये वो उनसे और उनके परिवार के लोगों से वसूल करेंगे। उन्होंने युवकों की पिटाई करते हुए धमकी भी दी. इसके अलावा जामुल थाने में ऑनलाइन शिकायत करने के बाद दो आरक्षक सैम्युवल और संजय मनहरे ने उसे धमकाया कि विक्की शर्मा से दूर रहो। उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। इससे लड़के काफी डर गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...