Google Analytics Meta Pixel कार्यों में पारदर्शिता हो, योजनाओं का क्रियान्वयन और कार्यों की मॉनटरिंग बारिकी से करें: भूपेश बघेल - Ekhabri.com

कार्यों में पारदर्शिता हो, योजनाओं का क्रियान्वयन और कार्यों की मॉनटरिंग बारिकी से करें: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव विधानसभा में भेंट-मुलाकात अभियान के अंतर्गत आज राजनंादगांव सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान का सबसे अधिक लाभ यह होता है कि हम जनता से रूबरू होते हैं और हमें जन समस्याओं की प्रत्यक्ष एवं वास्तविक जानकारी मिलती है। इसलिए हम इसका जल्द समाधान भी कर पाते हैं। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ध्यान रखें कि आम जनता को अपने कार्यों के लिए  भटकना न पड़े। शासन के कार्यों में पारदर्शिता हो। सबसे ज्यादा सरोकार इस बात से है कि आम लोगों के काम हो। साथ ही वे संतुष्ट भी हों। यह तभी संभव होगा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों का मॉनिटरिंग लगातार हो। मुख्यमंत्री ने पैरादान की सराहना करते हुए कहा कि इसे निरंतर आगे बढ़ाते रहें। मुख्यमंत्री ने बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए बारदाने की स्थिति, भुगतान की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बारदानें पर्याप्त संख्या में है और साथ ही किसानों को भुगतान भी 48 घंटे के भीतर हो रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन न्याय योजना की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक 80 साल के बुजुर्ग हितग्राही ने मुझे बताया कि उनके खाते में राशि आयी है और इस योजना से उसे लाभ भी हुआ है।  उसके चेहरे में संतोष का भाव देखकर मुझे राहत मिली। यह सुनिश्चित करें कि ऐसी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने ग्राम सुरगी में सड़कों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि ग्रामीण सड़क बहुत अच्छी बननी चाहिए। यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य होना चाहिए। साथ ही उन्होंने तेंदु पत्ता संग्राहकों को समय पर भुगतान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट सही स्थिति में होना चाहिए। यदि वह खराब हो तो उसे तत्काल सुधार करें, इसकी निरंतर मॉनिटरिंग करें। बीएनसी मिल के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां पर कुछ गतिविधि प्रारंभ करें, जूट मिल भी शुरू किया जा सकता है। इसका बेहतर से बेहतर उपयोग करें और नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन से चर्चा कर शीघ्र कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों की जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि अब तक 15 करोड़ रूपए निवेशकों को वितरित हो चुके हैं। 6 करोड़ 92 लाख रूपए शीघ्र वितरित किए जायेंगे। श्री बघेल ने ग्राम सुकुलदैहान में कैमिकल फैक्ट्री से हो रहे नुकसान की शिकायत की वस्तुस्थिति पूछी और कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा हो तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शैक्षिणिक सत्र पूर्ण होने में कुछ ही महीने शेष है। पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। अभिभावकों का भी सहयोग लें ताकि बच्चों की पढ़ाई पर पूर्ण रूप से ध्यान दिया जा सके। सामूहिक रूप से कार्य करने पर निश्चित ही परिणाम अच्छे आयेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...