भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक प्रशंसक द्वारा उनके होटल के कमरे का वीडियो शूट करने और इसे सार्वजनिक करके उनकी निजता का हनन करने की निंदा की। कोहली ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संदेश के साथ फिर से साझा करते हुए कहा कि वह इस तरह की हरकत से खुश नहीं हैं।
टी-20 विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया में मौजूद कोहली ने लिखा,”मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलने के लिए रोमांचित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है, लेकिन यह वीडियो भयावह है और इससे मैं अपनी निजता को लेकर काफी परेशान महसूस कर रहा हूं।” कोहली ने कहा,”अगर मैं अपने होटल के कमरे में निजता नहीं रख सकता तो फिर मैं कहां निजता की आशा कर सकता हूं? मैं इस तरह के निजता के हनन से खुश नहीं हूं। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उनके साथ मनोरंजन की वस्तु की तरह व्यवहार नहीं करें।”
“किग कोहली के होटल का कमरा” नाम के शीर्षक के इस वीडियो में एक आदमी कोहली की निजी चीजों के बीच कमरे में घूमता दिख रहा है। इस वीडियो में कोहली के हेल्थ सप्लीमेंट, जूते, खुला हुआ सूटकेस दिख रहा है जिसमें उनकी भारत की जर्सी, कैप और मेज पर पड़ा चश्मा शामिल है। आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। वार्नर ने कोहली की पोस्ट पर टिप्पणी की, “यह हास्यास्पद है, पूरी तरह से अस्वीकार्य है।” कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने निजता का अनादर करने वाले लोगों पर निशाना साधा। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा,”कुछ घटनाओं का अनुभव किया है जहां प्रशंसकों ने अतीत में कोई संवेदना नहीं दिखाई, लेकिन यह सबसे बुरा है। अगर कोई सोचता है कि आप सेलिब्रिटी हो तो इस तरह की चीजों से निपटना पड़ेगा तो आप भी समस्या का हिस्सा हैं। अगर आपके बेडरूम में ऐसा हो रहा है तो फिर हद कहां है।”
होटल ने कोहली से मांगी माफी
क्राउन पर्थ होटल ने निजता के उल्लंघन को लेकर कोहली से माफी मांगी है। होटल ने बयान जारी कर कहा, “हम इस व्यवहार को किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं कर सकते और यह हमारे टीम के सदस्यों और ठेकेदारों के लिए निर्धारित मानकों के विपरीत है। इस घटना में शामिल लोगों को हटा दिया गया है और वीडियो को भी इंटरनेट मीडिया से हटाया गया है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...