Google Analytics Meta Pixel टि्वटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीने खर्च करने होंगे 1600 रुपये - Ekhabri.com

टि्वटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीने खर्च करने होंगे 1600 रुपये

टि्वटर नए ब्लू सब्सक्रिप्शन का चार्ज 20 डालर प्रतिमाह करने जा रही है। द वर्ज के मुताबिक एलन मस्क ने कर्मचारियों को सात नवंबर तक इस नई सेवा को शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा करने में विफल रहने पर कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। पहले से सत्यापित यूजर को 90 दिनों के अंदर इस नए सब्सक्रिप्शन माडल को अपनाना होगा।

 

टि्वटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को करीब एक साल पहले लांच किया गया था। इसे टि्वटर की प्रीमियम सर्विस कहते हैं। इस सर्विस में यूजर्स को कुछ अतिरिक्त फीचर मिलते हैं जो आम टि्वटर यूजर्स के लिए लाक रहते हैं। इसमें अलग तरह के होम कलर स्क्रीन आइकन भी शामिल हैं। दरअसल टि्वटर ब्लू सब्सक्रिप्शन और पेड वेरिफिकेशन के जरिये टि्वटर अपने रेवेन्यू में इजाफा करना चाहता है। इसी कोशिश के तहत टि्वटर की तरफ से विज्ञापनों को डिस्प्ले करना शुरू किया गया है।

 

उधर, सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अभी तक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में कोई भी टिप्पणी टि्वटर से वास्तविक स्थिति जानने के बाद ही की जा सकती है। चंद्रशेखर ने कहा, “किसी ने इस खबर को चलाया है। इसकी पुष्टि अभी तक टि्वटर ने नहीं की है। मैं अनुमान के आधार पर हस्तक्षेप नहीं कर सकता।” मंत्री से उन खबरों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था, जिनके मुताबिक टि्वटर अपने उपयोगकर्ताओं की पहचान की पुष्टि करने वाले प्रतिष्ठित “ब्लू टिक मार्क” के लिए शुल्क लेने पर विचार कर रहा है।

Read Also  देश के इस बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, सस्ता होगा घर और गाड़ी खरीदना

 

चुपचाप बदल दिया होमपेज
टि्वटर के होमपेज में चुपचाप बदल दिया गया। द वर्ज के अनुसार मस्क ने अनुरोध किया कि ट्रेंडिग ट्वीट और समाचारों को प्रदर्शित करने वाले एक्सप्लोर पेज को टि्वटर डाट काम पर जाने वाले लाग आउट यूजर पर रिडायरेक्ट किया जाए। परिवर्तन से पहले प्लेटफार्म के होमपेज पर लागआउट होने पर सिर्फ एक साइन-अप फार्म प्रदर्शित होता था जो यूजर को ट्वीट तक पहुंचने के लिए अकाउंट बनाने के लिए प्रोत्साहित करता था।

 

बदलाव में मस्क की मदद कर रहे भारतवंशी श्रीराम कृष्णन
अधिग्रहण के बाद एलन मस्क टि्वटर में बहुत तेजी से बदलाव कर रहे हैं। इस बदलाव में भारतवंशी श्रीराम कृष्णन उनकी मदद कर रहे हैं। ए16जेड के श्रीराम कृष्णन ने हाल ही में एक ट्वीट करके यह स्वीकार किया है कि वे अस्थाई तौर पर टि्वटर के लिए मस्क की मदद कर रहे हैं। यहां ए16जेड का मतलब एंडरसन होरोवि.ज है। इसी कंपनी में श्रीराम जनरल मैनेजर हैं। श्रीराम ने टवीट में लिखा, “मैं और ए16जेड समझते हैं कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कंपनी है और दुनिया पर इसका बहुत प्रभाव हो सकता है और एलन मस्क ही ऐसा संभव कर सकते हैं।” श्रीराम कृष्णन ने कंज्यूमर स्टार्टअप एंडरसन होरोविज के शुरुआती दौर में निवेश किया था। कृष्णन ने मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स, क्रेड और खाताबुक समेत कई कंपनियों में निवेश कर रखा है। इतना ही नहीं कृष्णन ने 2017 से लेकर 2019 तक टि्वटर के कोर कंज्यूमर प्रोडक्ट टीम का भी नेतृत्व किया है। इन दो वर्षों के दौरान उन्होंने टि्वटर के यूजरों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...