टेस्ट में रोहित और धोनी से बेहतर कप्तान थे कोहली

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी भारत को ICC ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान हैं। दूसरी ओर विराट कोहली हैं। वे कभी कप्तान के तौर पर ICC टूर्नामेंट नहीं जीत सके। हालांकि, जब चर्चा टेस्ट क्रिकेट की होती है तो बतौर लीडर वे धोनी और रोहित दोनों से मीलों आगे नजर आते हैं। विराट 36 साल के हो गए हैं। इस मौके पर जानते हैं कि रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने किन ऊंचाईयों को छुआ और क्यों आज भी उनकी कप्तानी के कारनामें मिसाल बने हुए हैं।
घर में सभी 11 सीरीज जीतीं धोनी और रोहित दोनों की कप्तानी में भारत को घर में टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी। रोहित की कप्तानी में तो टीम इंडिया को अभी-अभी न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप भी झेलना पड़ा है। कोहली की कप्तानी में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने भारत की जमीन पर 11 टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की। भारत ने सभी 11 सीरीज अपने नाम कीं।

 

 

 

कोहली ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घरेलू मैदान पर कप्तानी की थी। अश्विन और जडेजा के सपोर्ट और कोहली की अटैकिंग फील्ड स्ट्रैटजी से भारत ने 4 टेस्ट की सीरीज 3-0 से जीती। यहां से कोहली की कप्तानी में टीम ने घर सभी टेस्ट सीरीज जीतीं। 7 साल में महज 2 घरेलू टेस्ट गंवाए कोहली की कप्तानी में विदेशी टीमें भारत में टेस्ट ड्रॉ कराने को भी अचीवमेंट मानती थीं। उनकी कप्तानी में भारत ने 7 साल में महज 2 टेस्ट गंवाए, एक 2017 में ऑस्ट्रेलिया से और दूसरा 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ। कोहली की कप्तानी में भारत में 5 टेस्ट ड्रॉ रहे, जिनमें ज्यादातर बार मौसम ने विदेशी टीमों का साथ दिया।

 

 

 

घरेलू मैदान पर कोहली ने क्लीन स्वीप तो दूर, कभी सीरीज हार भी नहीं झेली। इसके उलट, कोहली ने न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ घर में क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड को तो उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2 टेस्ट सीरीज हराई थीं। विदेश में 16 टेस्ट जीते फुल टाइम कप्तान बनने के बाद कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथा टेस्ट ड्रॉ करा लिया। भारत ने 2-0 से सीरीज गंवाई। यहां के बाद सीधे 2018 में कोहली की कप्तानी में भारत ने SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट खेला, जहां भारत ने 7 टेस्ट जीते।

 

 

 

 

भारत ने एशिया और वेस्टइंडीज में बाकी टेस्ट खेले। कोहली ने अपनी कप्तानी में बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज में 13 टेस्ट खेले और 9 में जीत हासिल की। यहां टीम ने महज 1 मैच गंवाया, जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे, तीनों में बारिश ने भारत का काम बिगाड़ा। इनमें 2 क्लीन स्वीप भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हराई, इंग्लैंड में डंका बजाया कोहली ने SENA देशों में भी टीम इंडिया को 2 टेस्ट सीरीज जिताईं। इतना ही नहीं, इंग्लैंड में एक सीरीज 2-2 से ड्रॉ भी खेली। यहां तक कि मजबूत साउथ अफ्रीका में 2 टेस्ट भी जीते। कोहली SENA देशों में सबसे ज्यादा 7 टेस्ट जीतने वाले एशियन कैप्टन हैं।

 

 

 

कोहली ने 2018 में भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जिताई थी। ऑस्ट्रेलिया में ही 5 साल पहले कोहली ने अपना टेस्ट कप्तानी करियर शुरू किया था। 2021 में कोहली की ही तैयार की गई टीम इंडिया ने रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीती। कोहली निजी कारणों से सीरीज का 1 ही टेस्ट खेल सके थे। 2021 में कोहली इंग्लैंड को भी टेस्ट सीरीज हराने के करीब पहुंच गए थे। 5 टेस्ट की सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में भारत 2-1 से आगे था। पांचवां टेस्ट कोरोना महामारी के कारण 2022 में कराया गया, लेकिन तब कोहली कप्तानी छोड़ चुके थे। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत ने पांचवां टेस्ट गंवाया और सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई।

 

 

 

 

कोहली की टेस्ट कप्तानी इसलिए भी बहुत बड़ी है, क्योंकि उन्होंने भारत को विदेश में टेस्ट और सीरीज जीतना सिखाया। उनसे पहले टीम इंडिया अगर SENA में एक टेस्ट भी जीतती थी तो उसे अचीवमेंट माना जाता था। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने से पहले भी भारत ने 8 सीरीज गंवाई थीं। न्यूजीलैंड में झेला इकलौता क्लीन स्वीप विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सबसे बुरा हाल भी न्यूजीलैंड ने ही किया था। न्यूजीलैंड ने 2021 में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हराया। उससे पहले 2020 में टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं के घर में 2-0 से भी हार गई थी।

 

 

 

कोहली के कप्तानी करियर में भारत ने इसके अलावा किसी और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना नहीं किया। इसके अलावा कोहली की कप्तानी में भारत ने 2 या उससे ज्यादा टेस्ट की सभी सीरीज में कम से कम एक टेस्ट तो जरूर जीता। विदेश में कोहली के आगे नहीं टिकता धोनी का रिकॉर्ड विराट के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 60 में से 27 टेस्ट जीते। वह विदेश के 30 टेस्ट में 6 ही बार भारत को जीत दिला सके, लेकिन उन्होंने घर में भारत को टॉप पर पहुंचाए रखा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *