कृष्ण जन्माष्टमी 2024: देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा, वृंदावन, नोएडा के इस्कॉन टेंपल, और दिल्ली के बिरला मंदिर में खास तैयारियां की गई हैं। भक्तों के लिए विशेष पूजा, आरती, और भंडारे का आयोजन किया गया है।
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा, वृंदावन, नोएडा, और दिल्ली सहित देश के विभिन्न मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, और सुबह से ही श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मथुरा और वृंदावन में भव्य तैयारियां
भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने मंदिर के दर्शन के लिए समय बढ़ाते हुए इसे 20 घंटे के लिए खुला रखने की घोषणा की है। आमतौर पर मंदिर 12 घंटे के लिए खुलता है, लेकिन इस अवसर पर भक्तों की सुविधा के लिए इसे अतिरिक्त समय तक खुला रखा गया है।
नोएडा इस्कॉन टेंपल में भक्तों का तांता
नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन टेंपल में जन्माष्टमी के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया है, जिससे भक्त भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकें।
दिल्ली के बिरला मंदिर की विशेष सजावट
दिल्ली के प्रसिद्ध बिरला मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। मंदिर को फूल-मालाओं, मोर पंखों, और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और विशेष पोशाक पहनाकर उनका श्रृंगार किया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...