रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुम्हारी व्यापारी संघ द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम वार्ड 11 अहिवारा रोड कुम्हारी में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्रीय गान के बाद अपने उद्बोधन में उन्होंने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में वीर सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया। नए छत्तीसगढ़ के निर्माण मे युवा उद्यमियों को आगे आने का आवाहन किया । व्यापार हित में व्यापारी एकता का बोध उनके द्वारा किया गया । प्रसाद वितरण के बाद व्यपारी संघ के द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान कार्यक्रम में कुम्हारी थाना प्रभारी आशीष यादव एवं उनकी पूरी टीम का सम्मान किया गया।
जिन्होंने इस कोरोना काल में अपने दायित्व को बखूबी निर्वहन करते हुए कुम्हारी की सुरक्षा व्यवस्था बखुबी निभा रहे हैं। जनता और व्यपारियो के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर एक उत्कृष्ट पुलिसिंग का उदाहरण कुम्हारी नगर में प्रस्तुत कर रहे हैं।
नगर के व्यापारियों द्वारा सम्मानित होने पर थाना प्रभारी आशीष यादव जी ने कहा कि यह क्षण मेरे व समस्त स्टाफ के लिए बहुत ही गर्व एवम हर्ष का क्षण है । किसी भी घटना में नगरवासियों और व्यापारियों के सहयोग की प्रसंसा की । कुम्हारी व्यपारी संघ के सदस्यों के द्वारा देश एवम प्रदेश के प्रगति के लिए नैतिक कर्तव्य का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वाहन का संकल्प लिया ।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित थे, व्यापारी संघ से नारायण वर्मा, गोपाल राठी, कैलाश डोड़वाणी, अशोक राठी, नन्द जेशवाल, संजू अग्रवाल,राजेश ठाकुर, भूपेंद्र जैन,भूपेंद्र पाठक, सुदर्शन अग्रवाल, विजय पटेल, मनीष जेशवाल, कमलेश चौहान, विशाल राठौड़, समीर ठक्कर, सूरज वर्मा, दीपक सुतार, दिलीप मिश्रा, धीरू भाई पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन एवं आभार संजीव मिश्रा के द्वारा एवम कार्यक्रम का संचालन अनुराग गुप्ता के द्वारा किया गया ।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...